
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे अब तक का सबसे फास्ट और पावरफुल मिड रेंज Redmi फोन बता रही है। यह उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो मल्टीटास्किंग, लंबे समय तक गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं। फोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
REDMI Turbo 5 कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स
REDMI Turbo 5 को भारत में दो दमदार स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन 2,000 के ऑफर डिस्काउंट के बाद इसे 35,999 रुपये में लिया जा सकता है। जबकि 12GB + 256GB मॉडल 38,999 रुपये का है।
REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यदि आप SBI Card, ICICI Bank या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड EMI का उपयोग करते हैं, तो आपको 2,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा। यही नहीं ग्राहकों को 9 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
अगर आप REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो इसकी आधिकारिक सेल भारत में 19 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इसे शाओमी वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
REDMI Turbo 5 स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो REDMI Turbo 5 फोन में दोनों तरफ ग्लास फिनिश दी गई है। इसकी मोटाई केवल 8.18mm है। रियर पैनल पर कैमरे के पास Redmi Pixel Matrix रिंग लाइट्स हैं, जो कॉल, म्यूजिक, गेमिंग और नोटिफिकेशन के दौरान अलग-अलग रंगों में दिखेगी। मजबूती के लिए फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम और Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है।
REDMI Turbo 5 फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस पर 12-बिट कलर सपोर्ट, 3,500 nits पीक ब्राइटनेस AdaptiveSync 120Hz रिफ्रेश रेट और 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है। यही नहीं आंखों की सुरक्षा के लिए डिवाइस में 3840Hz PWM डिमिंग और TUV Rheinland ट्रिपल सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
REDMI Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक की है। फोन में LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ब्रांड का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 23 लाख से ज्यादा है। गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव के लिए इसमें WildBoost ऑप्टिमाइजेशन, Game Turbo Mode और 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए REDMI Turbo 5 के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX882 सेंसर है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट दिया गया है। यह कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम में Turbo Snap फीचर भी मौजूद है, जिससे मूविंग ऑब्जेक्ट्स की लगातार कई तस्वीरें तेजी से खींची जा सकती हैं। इसके अलावा AI Erase और AI Expand जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी के मामले में भी REDMI Turbo 5 फोन दमदार है। क्योंकि इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकता है। इसके साथ बॉक्स में ही 100W HyperCharge फास्ट चार्जर मिलेगा। दावा किया गया है कि यह फोन लगभग 30 मिनट में 51 प्रतिशत तक और करीब 70 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है। इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो पाएंगे।
ऑपरेटिंग सिस्टम के ममेल में REDMI Turbo 5 Xiaomi HyperOS पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए 4 साल के Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
अन्य फीचर्स के रूप में REDMI Turbo 5 फोन में Circle to Search, Google Gemini AI और Xiaomi HyperIsland जैसे कई फीचर्स भी हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, IR Blaster और ऑफलाइन कम्युनिकेशन सपोर्ट मिलता है। वहीं, बेहतर ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 200 प्रतिशत तक वॉल्यूम आउटपुट प्रदान कर सकते हैं।
अगर आप बड़ी बैटरी, फास्ट प्रोसेसर, स्मूद गेमिंग और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स वाला डिवाइस देख रहे हैं तो REDMI Turbo 5 बढ़िया विकल्प है। वहीं, जिन यूजर्स को कैमरा क्वालिटी और बेहतर चाहिए वे Samsung, Vivo या OnePlus के विकल्प भी ले सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट जानने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
See All Competitors


















