Redmi Turbo 5 के इंडिया लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म, मिलेगी 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

Join Us icon

Redmi अपना नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी डिवाइस को 16 जून को भारतीय बाजार में पेश करेगी। वहीं, लॉन्च से पहले Amazon पर फोन का माइक्रोसाइट अपडेट हो गया है, जहां इसके कई बड़े स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल Dimensity चिपसेट मिलने वाला है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशंस

Amazon लिस्टिंग के मुताबिक आगामी Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 7560mAh बैटरी दी गई थी। जबकि भारतीय मॉडल में बैटरी साइज थोड़ी कम रखी गई है। हालांकि, उम्मीद है 20mAh का यह अंतर रियल उपयोग में बड़ा फर्क नहीं लाएगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ फोन में 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि LPDDR5X Ultra RAM केवल हाई-एंड मॉडल में मिलेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Turbo 5 फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा। जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 20MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जो OIS और EIS दोनों सपोर्ट करेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सेटअप को देखते हुए यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को लुभा सकता है।

आगामी Redmi Turbo 5 में अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर्स, X-axis linear motor, IR blaster और मेटल मिडिल फ्रेम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा। जिससे यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के मामले में मजबूत माना जा सकता है।

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन गेमर्स, मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स और बड़ी बैटरी पसंद करने वाले ग्राहकों को पसंद सकता है। इसका हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी हर वर्ग के लोगों को पसंद आ सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला iQOO, Realme और Poco के स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। हालांकि असल टक्कर प्राइस सामने आने के बाद ही पता चल पाएगी।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और गेमिंग फीचर्स मिलें तो Redmi Turbo 5 शानदार विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 16 जून को फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here