
रेडमी ने कुछ दिनों पहले ही टीज़ किया था कि वह भारत में अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो हैवी परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल के नाम का खुलासा भी कर दिया है। ब्रांड की ओर से घोषणा की दी गई है इंडिया में Redmi Turbo 5 लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर रेडमी टर्बो 5 की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है जहां स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा रही है। अब अभी लॉन्च डेट अनाउंस होने का इंतजार किया जा रहा है।
Redmi Turbo 5 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है और अब बस लॉन्च डेट अनाउंस होनी बाकी है। बीते दिनों लीक सामने आया था कि रेडमी टर्बो 5 10 जून को भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन इसी साल जनवरी में चाइना में लॉन्च हुआ था और पूरी उम्मीद है कि चीन में बिक रहा रेडमी फोन ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। रेडमी इंडिया ने Redmi Turbo 5 की फर्स्ट लुक शेयर कर दी है और फोन की बैक लुक मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च हुए POCO X8 Pro Max जैसी है।
The fastest #REDMI yet.
Introducing the all-new #REDMITurbo5. Built for relentless speed, fluid performance, and a pace that never drops.
Always fast. Always #ReadyWhenYouAre.#ComingSoon
Get notified: https://t.co/G8laxKuTty pic.twitter.com/ME2nfRCR5Z— Redmi India (@RedmiIndia) May 14, 2026
चाइना में लॉन्च हुए रेडमी टर्बो 5 की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर पर लाया गया था जिसमें LPDDR5X Ultra RAM दी गई थी। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान मोबाइल हीट ना हो इसके लिए फोन में 3डी आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। यह स्मार्टफोन चाइना में एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर पेश हुआ था।
Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जो M10 ल्यूमिनसेंट मटेरियल पर बनी है। फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस सहित Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी टर्बो 5 में Green Mountain Eye Protection टेक्नोलॉजी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass 7i जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

पावर बैकअप के लिए रेडमी टर्बो 5 7560mAh बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी 5जी फोन 50MP Sony IMX882 सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
लगे हाथ POCO X8 Pro Max की बात करें तो यह इंडिया में 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जो MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM टेक्नोलॉजी, 3D ICELOOP तकनीक और 5800mm² कूलिंग चैंबर दिया गया है। पोको एक्स8 प्रो मैक्स 9000mAh Battery से लैस है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.83-इंच की 1.5K M10 AMOLED डिस्प्ले लगी है। इसमें 50MP Light fusion 600 सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह पोको फोन IP66+IP68+IP69+IP69k रेटिंग के साथ लाया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत में Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन पोको एक्स8 प्रो मैक्स का रिब्रांडिड वर्जन बनकर आएगा या चाइना वाले रेडमी टर्बो 5 की ही कॉपी होगा।










