
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi अपनी Turbo 5 सीरीज लेकर आ सकती है। इसमें Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro आने की उम्मीद है। इनमें से प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशंस टिप्स्टर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए हैं। लीक डिटेल्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा सेटअप में पिछले मॉडल्स से बेहतर हो सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि इसी मॉडल को भारत सहित ग्लोबल बाजार में Poco F8 नाम से लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Redmi Turbo 5 Pro में करीब 6.8-इंच का फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। फोन में बड़ा और शार्प डिस्प्ले इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए अच्छा विकल्प बना सकता है। फोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो बताया गया है कि Redmi Turbo 5 Pro स्मार्टफोन को MediaTek के नए Dimensity 9500e (9400++ वर्जन) चिपसेट से लैस किया जा सकता है। यह चिप ग्राहकों को दमदार अनुभव दे सकता है। जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद हो सकती है। सुरक्षा के लिए कंपनी इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे सकती है, जो फास्ट एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
Redmi Turbo 5 Pro :
✅ ~6.8″ 1.5K LTPS flat OLED
✅ Dimensity 9500e (9400++)
✅ Large ~8000mAh🔋
✅ Metal Frame
✅ Ultrasonic FSGlobally & India 🇮🇳 as Poco F8
✅ This time it could get a telephoto
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) September 2, 2025
सबसे बड़ी बात Redmi Turbo 5 Pro की बैटरी हो सकती है। टिप्स्टर का दावा है कि Redmi Turbo 5 Pro में लगभग 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने और हेवी यूजर्स के लिए बढ़िया मानी जा सकती है। चार्जिंग टेक्नोलॉजी की डिटेल अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग की उम्मीद की जा सकती है।
कैमरा सेटअप में भी इस बार खास बदलाव देखने को मिल सकता है। Redmi Turbo 5 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें पहली बार टेलीफोटो लेंस लगा सकती है। यह फीचर अब तक Redmi Turbo सीरीज में नहीं मिला है इसलिए इसके आने से ग्राहकों को बेहतर जूम फोटोग्राफी का मौका मिल सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो कंपनी Redmi Turbo 5 सीरीज को सबसे पहले चीन में 2025 के अंत तक पेश कर सकती है। उसके बाद भारत सहित ग्लोबल मार्केट्स में इसे Poco F8 सीरीज के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Turbo 5 सीरीज का मुकाबला iQOO Neo 10, realme GT 6 और Motorola Edge 60 से हो सकता है। खासकर बैटरी और टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स इसे बाकी फोन से आगे रख सकते हैं। यह लाइनअप उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बड़ी बैटरी, पावरफुल परफॉरमेंस की तलाश में हैं।
यदि आप चीन में हैं और आने वाले कुछ हफ्तों में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने या अपना ओल्ड फोन बदलने की सोच रहे हैं तो Redmi Turbo 5 Pro का इंतजार किया जा सकता है। इसकी 8000mAh बैटरी, Dimensity 9500e चिपसेट और टेलीफोटो कैमरा जैसे अपग्रेड्स इसे आपके लिए अच्छा विकल्प बना सकते हैं। जबकि अगर आपको डिवाइस लेने की जल्दी है तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं। वहीं, आगे कोई भी डिटेल्स आते ही हम आपको अपडेट देंगे।










