Redmi Turbo 5 Pro Max लॉन्च से पहले Geekbench पर लिस्ट, सामने आया परफॉरमेंस स्कोर

Redmi इस महीने के अंत में Turbo 5 Max सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इसे लेकर टीजर भी सामने आया था। वहीं, अब नया Redmi स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। जिसमें अपकमिंग MediaTek चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग में यह डिवाइस मॉडल नंबर 2602BRT18C के साथ सामने आया है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Redmi Turbo 5 Pro Max हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench स्कोर की बात करें तो आगामी रेडमी फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,656 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,377 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, सबसे बड़ी जानकारी इसके प्रोसेसर को लेकर है। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार इस चिपसेट में 1+3+4 का CPU कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जिसमें एक प्राइम कोर 3.73GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है, तीन हाई-परफॉर्मेंस कोर 3.30GHz पर चलते हैं और चार एफिशिएंसी कोर 2.40GHz तक क्लॉक किए गए हैं।
ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis-G925 MC12 GPU का जिक्र है, जो फ्लैगशिप-लेवल गेमिंग और हाई-एंड ग्राफिक्स अनुभव दे सकता है। लिस्टिंग की डिटेल्स के अनुसार यह MediaTek का अपकमिंग Dimensity 9500s चिपसेट हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, MediaTek इस नए SoC को 15 जनवरी को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकता है। इसके कुछ ही समय बाद Redmi अपने नए Turbo सीरीज स्मार्टफोन को बाजार में ला सकता है।
Redmi Turbo 5 Pro Max के फीचर्स को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसके कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। जिसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। खास बात यह है कि पिछले Turbo 4 और Turbo 4 Pro में जहां वर्टिकल कैमरा था। नए मॉडल में कैमरे हॉरिजॉन्टल तरीके से ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर देखे गए हैं। यह डिजाइन फोन को नए लुक देने के लिए हो सकता है।
फोन का फ्रंट डिजाइन Redmi के मौजूदा स्मार्टफोंस जैसा ही लग सकता है। इसमें स्लिम बेजल्स के साथ सेंटर में पंच-होल कटआउट हो सकता है। जिसमें सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन के साइड में पावर और वॉल्यूम बटन हो सकते हैं।
आगामी Redmi Turbo 5 Pro Max हाई-परफॉरमेंस चाहने वाले यूजर्स और मोबाइल गेमर्स के लिए हो सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Neo 10, Realme GT 7 और OnePlus Nord 5 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि और जानकारी मिलने के बाद ही सही टक्कर का पता चल पाएगा।
यदि आप आने वाले दिनों में नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Redmi Turbo 5 Pro Max बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।