Redmi Turbo 5 स्पेक्स: 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और IP69K रेटिंग के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपना नया और पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लेकर आ रही है। यह एक प्रीमियम मोबाइल होगा जो हैवी परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। रेडमी टर्बो 5 जून में भारत में लॉन्च होगा लेकिन कंपनी इसे पहले ही अपनी होम मार्केट चीन में पेश कर चुकी है। चाइना में यह मोबाइल किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया था, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते है। पूरी उम्मीद है कि चीन जैसी स्पेसिफिकेशन्स की इंडिया में लॉन्च होने वाले रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन में मिलेगी।

Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। 2.2गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 जीपीयू दिया गया है।

हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग को हैंडल करने के लिए इस स्मार्टफोन में 3D ice-cooling सिस्टम लगाया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में 2K फ्रेम रेट से भी अधिक पर मोबाइल गेम खेले जा सकते हैं। चीन में इस रेडमी फोन को LPDDR5X Ultra RAM पर पेश किया गया था और इंडिया में भी यही 12जीबी रैम मिल सकती है।

रेडमी टर्बो 5 की बड़ी खूबी इस फोन में लगी ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 7560mAh battery से लैस कर चाइना में उतारा गया था। पूरी उम्मीद है कि भारतीय बाजार में लोगों को इतनी ही बड़ी बैटरी प्राप्त हो सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया दिया जा सकता है। गौरतलब है कि Redmi Turbo 5 5G फोन में 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

Redmi Turbo 5

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। चाइना मॉडल की ही बात करें तो इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यही कैमरा मॉड्यूल इंडियन मोबाइल यूजर्स को मिलेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो यह रेडमी 5जी फोन 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Wet Hand Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है और भारतीय बाजार में भी हमें यही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Redmi Turbo 5

आपको बताते चलें कि यह चाइना में रेडमी टर्बो 5 को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है। ये आईपी रेटिंग स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। समान आईपी रेटिंग इंडियन Redmi Turbo 5 में भी मिल सकती है और इसकी बदौलत स्मार्टफोन पर गर्म चाय गिरने पर भी मोबाइल का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चाइना में लॉन्च हुए रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन की कितनी स्पेसिफिकेशन्स इंडिया में लॉन्च हो रहे रेडमी फोन में दी जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इस मोबाइल की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन लीक्स में सामने आ रहा है कि यह स्मार्टफोन 10 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। बहरहाल फोन लॉन्च डेट अनाउंस होते ही 91मोबाइल्स पर पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here