Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Pro की चिपसेट डिटेल्स लीक, लॉन्च से पहले जानें बड़ा अपग्रेड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/redmi-turbo-5-with-Dimensity-8500-Ultra-chipset-specs-details-leaked.jpg

चीन के स्मार्टफोन बाजार में साल की शुरुआत तगड़े परफॉरमेंस वाले फोन लॉन्च से हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Turbo 5 सीरीज जल्द आ सकती है। इसमें Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro आ सकते हैं। लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि इनमें मामूली अपग्रेड नहीं, बल्कि बैटरी, चिपसेट सहित हर मामले में प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर सामने आई जानकारी के अनुसार बताया गया है कि Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जबकि Redmi Turbo 5 Pro को पावरफुल Dimensity 9500e चिपसेट से लैस किया जा सकता है। दोनों ही चिपसेट अभी ऑफिशियली लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इन्हें जल्द ही पेश किया जा सकता है।

पिछले जेनरेशन की बात करें तो Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400 और Turbo 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया था। ऐसे में यह बदलाव Redmi की MediaTek पर बढ़ती निर्भरता को दर्शाता है।

लीक के मुताबिक, Dimensity 8500 को TSMC की 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक जा सकती है। वहीं, Dimensity 9500e को और भी एडवांस 3nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। जिसकी पीक फ्रीक्वेंसी करीब 3.73GHz बताई जा गई है। इसके साथ अपग्रेडेड GPU मिलने की भी चर्चा जोरो पर है। जिससे हैवी गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग में बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में भी Redmi Turbo 5 सीरीज पिछले मॉडल्स से अलग हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोंस में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ प्रीमियम मेटल फ्रेम डिजाइन और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात सामने आई है।

बैटरी इस सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। लीक के मुताबिक, Redmi Turbo 5 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। वहीं, Redmi Turbo 5 में 8,000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। इसमें भी चार्जिंग सपोर्ट 100W ही रह सकता है।

आगामी Redmi Turbo 5 सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस मिड रेंज में देख रहे हैं। यह स्मार्टफोंस गेमर्स, बड़ी बैटरी पसंद करने वाले यूजर्स और हर तरह के लोगों के लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं। इनका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Neo 10realme GT 6 और Motorola Edge 60 से हो सकता है।

बताया जा रहा है कि Redmi Turbo 5 सीरीज को चीन में जनवरी या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी संभव है कि इसे Xiaomi 17 Ultra के साथ ही पेश किया जा सकता है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोंस Poco ब्रांड के नाम से एंट्री ले सकते हैं।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बढ़िया परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिल जाए तो Redmi Turbo 5 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आने वाले दिनों में और भी अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।