
Xiaomi से जुड़ी एक बड़ी खबर हमनें कल ही पब्लिश की थी कि इस कंपनी का सब-ब्रांड रेडमी इंडिया में अपना पहला लैपटॉप डिवाईस लॉन्च करने जा रहा है जो आने वाली 3 अगस्त को भारत में RedmiBook नाम के साथ एंट्री लेगा। कंपनी ने अभी तक इस लैपटॉप के मॉडल और स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा हुआ है लेकिन रेडमीबुक के लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है यह रेडमी लैपटॉप RedmiBook 15 नाम के साथ इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा और भारत में इसका प्राइस 50,000 रुपये के करीब होगा।
RedmiBook 15 की जानकारी 91मोबाइल्स को टिपस्टर योगेश के जरिये प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इंडिया में लॉन्च होने वाले इस रेडमी लैपटॉप की कीमत 50,000 रुपये से कम रहने वाली है। टिपस्टर की मानें तो यह रेडमीबुक भारतीय बाजार में Charcoal Grey कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और अपने प्राइस सेग्मेंट के चलते यह Acer Swift 3, Asus VivoBook और Xiaomi Mi NoteBook 14 Horizon Edition के सामने चुनौती पेश करेगा। Exclusive : Realme 8s होगा कंपनी का अगला 5G Phone फोन, कम कीमत में मिलेगी 8GB RAM और 64MP कैमरा
RedmiBook 15 specifications
रेडमीबुक 15 लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 15.6 इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा लैपटॉप की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी। बताया गया है कि यह रेडमी लैपटॉप Windows 10 operating system सिस्टम के साथ लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Intel 11th Gen Core i5 processor मौजूद रहेगा। इस रेडमी लैपटॉप में 8GB RAM दी जाएगी जिसके साथ 256GB और 512GB के दो स्टोरेज मॉडल सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

कनेक्टिविटी के लिए RedmiBook 15 में dual-band Wi-Fi और Bluetooth v5.0 मौजूद रहेगी जिसके साथ USB Type-C 3.1, USB Type-A, USB 2.0 और HDMI पोर्ट दिया जाएगा। वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमीबुक 15 में एचडी वेबकैम दिया जाएगा तथा साथ ही दो 2वॉट के स्पीकर्स तथा आडियो जैक भी लैपटॉप में मिलेंगे। RedmiBook 15 में कितने एमएएच की बैटरी दी जाएगी यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन यह लैपटॉप 65वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।




















