रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया लाइफ एफ1 प्लस, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Join Us icon

अभी कुछ दिन पहले रिलायंस डिजिटल ने लाइफ ब्रांड के तहत एफ1 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज में दूसरा फोन भी उतारा है। रिलायंस ने एफ1 प्लस स्मार्टफोन को पेश किया है और यह आॅनलाइन स्टोर स्नैपडील पर सेल के लिए उपलब्ध है। लाइफ एफ1 की कीमत 13,399 रुपये है जबकि लाइफ एफ1 प्लस 13,099 रुपये में उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों फोन लगभग समान हैं अंतर सिर्फ चिपसेट का है।

लाइफ एफ1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर पेश किया गया है जबकि लाइफ एफ1 प्लस सैमसंग के एक्सनोस चिपसेट आधारित है। इस फोन में 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में बाकी के स्पेसफिकेशन एक समान हैं।

सरकार ने दिए ​निर्देश, फोन में हिंदी के अलावा एक क्षेत्रीय भाषा का सपोर्ट होना जरूरी

लाइफ एफ1 प्लस में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इसके साथ ही आपको 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। फोन में मैमोरी कार्ड स्लॉट है और मैमोरी एक्सपेंड कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ पीडीएएफ और ईआईएस सपोर्ट है। वहीं कने​क्टिविटी के लिए दोहरा सिम दिया गया है। फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट भी मिलेगा और आप जियो सिम पर फ्री कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ और ओटीजी सपोर्ट है।

एलजी ने लॉन्च किया एक्स पावर जिसमें है 4,100 एमएएच की बैटरी

सॉफ्टवेयर की बात करें तो लाइफ एफ1 प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन को कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में बिल्ट इन वीडियो प्लेयर है जिसके माध्यम से आप स्क्रीन पर एक साथ दो वीडियो प्ले कर सकते हैं। इसमें आपको स्मार्टप्ले और स्मार्ट रिंग फीचर भी मिलेगा। इसके माध्यम से यदि आप वीडियो देखते समय कहीं और देखते हैं तो यह खुद ही पाउज हो जाएगा। इस तरह एंबियंट न्वाइस के अनुसार खुद ही वॉल्यूम अडजस्ट कर देगा।