एयरटेल को पीछे छोड़ा जियो ने, बना नंबर एक ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता

Join Us icon

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने आज एक नया कारनामा किया है। कंपनी ने तीन महीने से भी कम के समय में 50 मिलियन उपभोक्ता आधार ​छू लिया है। भारत में इस तरह का कारनामा करने वाली जियो पहली कंपनी बन गई है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया मुकाम भी हासिल कर लिया है। रिलायंस जियो इंटरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस के मामले में एयरटेल को पीछे छोड़ भारत की नंबर एक कंपनी बन गई है। हालांकि मोबाइल उपभोक्ता आधार में एयरटेल अब भी नंबर एक है लेकिन इंटरनेट ब्रॉडबैंड डाटा सर्विस में कंपनी जियो से काफी​ पिछड़ गई है।

जियो के उपभोक्ता आधार से यदि एयरटेल की तुलना करते हैं तो 25 नवंबर को ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त तक एयरटेल के पास कुल ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार 43.44 मिलियन का था। जबकि 35 मिलियन के साथ वोडाफोन दूसरे और 29.58 मिलियन के साथ आईडिया तिसरे नंबर पर था। वहीं इस श्रेणी में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस के पास 15.13 मिलियन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर थे, जबकि 11.20 मिलियन उपभोक्ता के साथ बीएसएनएल पांचवें स्थान पर था। वहीं ताजा रिपोर्ट के अनुसार जियो 50 मिलियन उपभोक्ता आधार के आंकड़े को पार कर चुका है और इंटरनेट ब्रॉडबैंड में नंबर एक की कुर्सी एयरटेल से छिन ली है। इसी के साथ बाकी आॅपरेटर्स भी एक—एक पायदान नीचे आ गए हैं।

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी

हाल में आई खबर के अनुसार रिलायंस जियो मार्च तक 100 मिलियन अर्थात 10 करोड़ का उपभोक्ता आधार पाना चाहता है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी मार्च तक अपनी सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त कर दे। खबर है कि जियो द्वारा यह घोषणा 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन पर किया जा सकता है।

रिलायंस जियो सिम पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग नहीं होगी बंद

गौरतलब हे कि रिलांयस जियो ने पिछले साल 28 दिसंबर को ही अपनी 4जी सेवा शुरू की थी और उस वक्त यह सेवा सिर्फ रिलायंस के कर्मचारियों तक ही सीमित थी। परंतु कंपनी ने 5 सितंबर से इसे व्यवसायीक तौर पर लॉन्च कर दिया। लॉन्च के साथ ही कपंनी ने वेलकम आॅफर के तहत अपनी सभी सेवाएं 31 दिसंबर 2016 तक मुफ्त कर दी हैं। ऐसे में स्टोर पर जियो की 4जी सिम के लिए लोगों की कतार देखी जा सकती है।

भारत में रिलांयस जियो ने अपनी 4जी सर्विस फिलहाल 2300 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम पर शुरू की है और कपंनी 4जी एलटीई के तहत टीडीडी सर्विस प्रदान कर रही है। देश के सभी 22 टेलीकॉम स​र्किल के लिए कंपनी के पास 2300 मेगाहट्र्ज का स्पेक्ट्रम है। हालांकि हाल में कंपनी ने नीलामी में 1800 मेगाहट्र्ज और 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम भी हासिल कर लिया है और जल्द की कंपनी सेवाओं का विस्तार कर सकती है।