
Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए नए प्लान्स की घोषणा की है। दरअसल, कंपनी ने 21 देशों के लिए नए इंटरनेशनल सब्सक्राइबर डायलिंग (ISD) प्लान को उतार दिया है। कंपनी ने कुल सात ISD प्लान्स को पेश किया है। साथ ही इन प्लान की कीमत 39 रुपये से शुरू होती है और 99 रुपये तक जाती है। खास हात है कि यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। अगर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल छोटी कॉल करते हैं और उन पर बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि रिलायंस जियो के नए मिनट पैक की कीमत 39 रुपये से शुरू होती है। वहीं, प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। चलिए आगे आपको डिटेल में बताते हैं प्लान्स की कीमत और बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ।

- 39 रुपये का प्लान: इसमें अमेरिका और कनाडा में की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए उपलब्ध है और इसमें 30 मिनट का कॉलिंग टाइम दिया जा रहा है।
- 49 रुपये का प्लान: इसमें सिर्फ बांग्लादेश में की जाने वाली कॉल्स के लिए उपलब्ध है और इसमें 20 मिनट का कॉलिंग टाइम मिलेगा।
- 59 रुपये का प्लान: इस प्लान में सिंगापुर, थाईलैंड, हांगकांग और मलेशिया में कॉल करने के लिए ग्राहकों के लिए है और इसमें 15 मिनट का कॉलिंग टाइम दिया जाएगा।
- 69 रुपये का प्लान: यह प्लान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए है और इसमें 15 मिनट का कॉलिंग टाइम ऑफर किया जा रहा है।
- 79 रुपये का प्लान: इस प्लान को यूके, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए लाया गया है और इसमें 10 मिनट का कॉलिंग टाइम मिलता है।
- 89 रुपये का प्लान: प्लान चीन, जापान और भूटान में कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए है और इस प्लान में 15 मिनट का कॉल टाइम दिया जा रहा है।
- 99 रुपये का प्लान: यह प्लान यूएई, सऊदी अरब, तुर्की, कुवैत और बहरीन में कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए है और इसमें 10 मिनट का कॉलिंग टाइम दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि सभी प्लान्स में 7 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, यह सभी हाइब्रिड प्लान हैं और सभी जियो प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही, किसी प्लान के साथ ग्राहक अपने नंबर को कितनी बार रिचार्ज कर सकता है, इसकी कोई लिमिट नहीं रखी गई है।









