Reliance Jio ने लॉन्च किया ‘Made in India’ वेब ब्राउजर JioPages, देखें इसके 5 खास फीचर्स

Join Us icon

कुछ समय पहले भारत सरकार नें देश एक्टिव कई चीनी ऐप्स को सिक्योरिटी के लिहाज से खतरनाक माना था और इन्हें इंडिया में बैन करने के आदेश दिए थे। इनमें PUBG, TikTok और UC Browser जैसी कुछ बेहद ही प्रसिद्ध ऐप्स भी थी, जिनके यूजर्स लाखों में थे। आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देते हुए Reliance Jio ने इंडिया में अपने नए इंटरनेट ब्राउजर को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस ब्राउजर को Jio Pages नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ है।

Jio Pages को लॉन्च करते हुए Reliance Jio है कि यह इंटरनेट वेब ब्राउजर Chromium Blink पर आधारित है जो यूजर्स को सुरक्षित, फास्ट और बिना किसी रूकावट वाला शानदान ब्राउजिंग अनुभव प्रदान करेगा। जियो पेज़ेज पर फास्ट पेज लोड, इफिसिएंट मीडिया स्ट्रीमिंग, ईमोजी डोमेन सपोर्ट, बेहतर वेबपेज रेंडरिंग और इनक्रिप्टेड कनेक्शन जैसी शानदार सुविधाएं प्रदान होगी। JioPages वेब ब्राउजर को सीधे Google Play Store पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Reliance Jio launched Made in India JioPages web browser know 5 best features

ये हैं खास फीचर्स :

1. Personalised Mode

Jio Pages में यूजर्स अपनी सहुलियत के हिसाब से ब्राउजर की होम स्क्रीन को पर्सनलाइज़ कर सकते हैं और किसी भी सर्च इंजन को डिफाल्ट सेट कर सकते हैं। इसी तरह होम स्क्रीन पर फेवरेट वेबसाइट्स के लिंक को ईजी एक्सेस के लिए पिन किया जा सकता है। होम स्क्रीन के अलावा यूजर्स ब्राउजर थीम और कंटेंट को भी पर्सनलाइज़्ड कर सकते हैं। कलरफुल बैकग्रांउड से लेकर डार्क मोड और इसी तरह अपनी प्राथमिकता के अनुरूप टॉपिक और भाषा इत्यादि चुन सकते हैं। यह भी पढ़ें : जियो ने किया ताकत का प्रदर्शन, 5जी तकनीक की हुई सफल टेस्टिंग, जल्द आएगा Jio 5G phone

2. Regional Content

मेड इन इंडिया होने का फायदा Jio Pages में साफ नज़र आएगा। Reliance Jio ने इस ब्राउजर को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाया है। यह ब्राउजर 8 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है जिनमें हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली शामिल है। सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि यूजर कंटेट फीड को भी अपने क्षेत्र के हिसाब से सेट कर सकते हैं, जिसके बाद उस राज्य की खबरें ही सबसे आगे आएगी।

3. Advanced Download Manager

Jio Pages में सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग की आसान नहीं हुआ है बल्कि किसी भी कंटेट या फाइल को डाउनलोड करना भी काफी ईजी है। यह ब्राउजर अपने आप ही डाउनलोड होने वाली फाइल्स को उनके टाईप के हिसाब से कैटेगरी में बांट देगा। ईमेज, वीडियो, डॉक्यूमेंट और पेज जैसी अलग अलग फाइल्स के लिए अलग अलग कैटेगरी बनेगी, जिससे यूजर्स को फाइल मैनेजमेंट में आसानी होगी। यह भी पढ़ें : इस देश में है सबसे फास्ट 5G स्पीड, पलक झपकते ही होगा पूरी मूवी डाउनलोड

4. Incognito Mode

किसी भी पसर्नल सर्च या निजी कंटेंट को इंटरनेट पर ढूंढने के लिए इन्कॉग्निटो मोड को यूज़ किया जाता है, जो ब्राउजिंग हिस्ट्री को ब्राउजर के सिस्टम में सेव नहीं होने देता है। JioPages में यह इन्कॉग्निटो मोड और भी ज्यादा सिक्योर बनाया गया है। रिलायंस जियो के इस ब्राउजर में यूजर्स इन्कॉग्निटो मोड को 4 डिजीट पिन कोड से भी लॉक कर सकते हैं तथा साथ ही इन्कॉग्निटो मोड के एक्सेस के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी एक्टिव कर सकते हैं।

5. Ad Blocker

अक्सर विभिन्न वेबसाइट्स पर कुछ पढ़ने या देखने के दौरान अनेंको एडवरटाइज़मेंट आती है, जो वाकई में परेशान करती है। JioPages में इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। इस ब्राउजर में बिना मतलब की ऐड और पॉपअप को अपने आप ब्लॉक कर दिया जाएगा और सर्च या ब्राउजिंग के दौरान बेफिजूल के विज्ञापन वेबपेज पर सामने नहीं आएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here