देखें Reliance Jio के बेस्ट प्लान की फुल लिस्ट, जानें कौन सा रहेगा आपके लिए बेस्ट

इंडियन टेलिकॉम मार्केट में कदम रखने के साथ ही रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान पर ज्यादा फोकस किया था, लेकिन कुछ वर्षों से कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के साथ ही अब पोस्टपेड यूजर्स का भी ध्यान दे रही है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो ने काफी समय में कई शानदार पोस्टपेड प्लान पेश किए, जिससे कंपनी उन ग्राहकों भी टारगेट करने की कोशिश कर रही है जो दूसरी कंपनियों के पोस्टपेड यूजर हैं। कंपनी के पास कई रेगुलर पोस्टपेड प्लस प्लान हैं, जिनमें फ्री कॉलिंग, डाटा के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टर का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए आपको बताते हैं जियो के सभी पोस्टपेड प्लस प्लान के बारे में विस्तार से…
25GB डाटा वाला Postpaid प्लान
जियो के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में एक बिल साइकल की वैधता के दौरान टोटल 25 जीबी डाटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद अगर आप डाटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको 20 रुपए प्रति जीबी देने होंगे। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक में मुफ्त है। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान में 100 फीसदी रिफंडेबल सिक्यॉरिटी डिपॉजिट होता है।
75GB डाटा वाला Postpaid प्लान
रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले इस प्लान में 75 जीबी डाटा पूरे बिल साइकल का मिलता है। इस प्लान में डाटा खत्म होने के बाद 10 रुपए प्रति जीबी का चार्ज आपके बिल में लगकर आता है। इतना ही नहीं इस प्लान में 200 जीबी डाटा रोलओवर और अनलिमिटेड वॉइस व एसएमएस सुविधा भी मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स के साथ Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar VIP का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है।
100GB डाटा वाला Postpaod प्लान
100GB डाटा और एक बिल साइकल वैधता वाले इस प्लान में यूजर्स को डाटा खत्म होने के बाद 10 रुपए प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। वहीं, इस प्लान में भी डाटा रोलओवर की सुविधा 200 जीबी तक मिलेगी। इसके अलावा फैमिली प्लान के तहत 1 अतिरिक्त सिम कार्ड भी इस प्लान में मिलता है। वहीं, प्लान में जियो ऐप्स के साथ Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar VIP का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है।
150GB डाटा वाला Postpaod प्लान
जियो के 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लस प्लान की वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इस प्लान में 150 जीबी डाटा मिलता है। यह डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स से 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज किया जाता है। इस प्लान में भी 200GB की डाटा रोलओवर सुविधा और फैमिली प्लान के तहत इस प्लान में 2 अतिरिक्त सिम कार्ड का ऑप्शन है। वहीं, दूसरे प्लान की तरह ही जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एसएमएस के साथ ही जियो ऐप्स, नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार की सुविधा फ्री मिलती है।
200GB डाटा वाला Postpaod प्लान
जियो के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लस प्लान में 200 जीबी कुल डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इसमें मिलने वाले डाटा के खत्म होने के बाद 10 रुपए प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज किया जाता है। वहीं, इसमें डाटा रोलओवर की सुविधा 500 जीबी है। इस प्लान में 3 अतिरिक्त सिम कार्ड का फायदा लिया जा सकता है। वहीं, जियो ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा के साथ जियो ऐप्स, नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी के फ्री सब्सक्रिप्शन का मिलता है।
300GB डाटा वाला Postpaid प्लान
जियो के इस प्लान की कीमत 1,499 रुपए है, जिसकी वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इस प्लान में कुल 300जीबी डाटा मिलता है और अगर आप डाटा खत्म होने भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 10 रुपये प्रति जीबी के चार्ज देकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में 500जीबी डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। वहीं, जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स, नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
NOTE: इस लिस्ट में 199 रुपए वाले प्लान को हटाकर सभी बताए गए सभी प्लान JioPostPaid Plans के अंडर आते हैं।