84 दिन चलने वाले Jio-Airtel-Vi और BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान, कीमत है बहुत कम

इंडिया में इस समय तीन सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी; Airtel, Jio और Vi अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही हैं। वहीं, इन्हीं कंपनियों के साथ सरकारी कंपनी BSNL भी कम कीमत में शानदार प्लान की पेशकश करता है। इन सभी कंपनियों के पास वैसे तो विभिन्न प्रकार के रिचार्ज प्लान हैं। ये प्लान कई तरह की वैधता, डेली डाटा लिमिट और कई अन्य लाभ के साथ आते हैं। लेकिन, अगर आप 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज पैक की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए सभी ऑपरेटरों द्वारा 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले बेस्ट और सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की जानकारी देंगे। आइए जानते हैं आगे…
84 Days Validity Recharge Plan
- Jio Rs 395 Plan
- Airtel Rs 455 Plan
- Vodafone Idea 459 Plan
- BSNL 599 Plan
जियो का 395 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio का यह सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान है। इस जियो प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम है। यह प्लान आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। साथ ही रिचार्ज में कुल 6 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1000 SMS भेजने की सुविधा दी जाती है। वहीं, इसके साथ जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: 28 दिन नहीं अब पूरा एक महीने चलेंगे Airtel के ये 4 नए और सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio के छूटे पसीने
एयरटेल का 455 रुपये वाला प्लान
लगभग 3 महीने चलने वाला एयरटेल का यह रिचार्ज 84 दिन की वैधता के साथ आता है। Airtel 455 रुपये के प्लान में ग्राहको कुल 6 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS की सुविधा दी जाती है। इतना ही नहीं इस रिचार्ज प्लान में Prime Video Mobile Edition, Free Hello tunes, Wynk म्यूजिक फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 459 रुपये वाला प्लान
यह प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस वोडाफोन-आइडिया के 459 रुपये वाले प्लान में कुल 6 जीबी डाटा लिमिट मिलती है। यूजर्स चाहें तो 6 जीबी डेटा को एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं या 84 दिन तक डाटा को चला सकते हैं। साथ ही 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS मिलते हैं। फोन Vi Movies & TV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Vi का 107 और Airtel का 109 रू का प्लान, जानें कौन है बेस्ट
बीएसएनएल का 599 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के पास भी 84 दिनों की वैधता वाला प्लान है जिसकी कीमत बाकि कंपनियों के प्लान से थोड़ी ज्यादा है। इस प्लान की कीमत 599 रुपये है। लेकिन, बेनिफिट्स सभी कंपनियों के प्लान से ज्यादा हैं। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 5GB Data मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही आपको हर दिन 100 फ्री मैसेज भी मिलते हैं। साथ कंपनी ग्राहकों को Zing App का सब्सक्रिप्शन भी देती है।
निष्कर्ष: कुल मिलाकर देखा जाए तो Jio के पास 84 दिन की वैधता के साथ सबसे सस्ता प्लान है। लेकिन, अगर बात बेनिफिट्स की करें तो BSNL यहां बाजी मार जाता है। क्योंकि बीएसएनएल ग्राहकों क डेली 5GB डाटा यानी कुल 420जीबी डाटा देता है। लेकिन, प्लान जियो के रिचार्ज से 240 रुपये महंगा है। वहीं, बीएसएनएल के प्लान सभी राज्यों में एक जैसे बेनिफिट्स के साथ नहीं आते हैं।