खुशखबरी: मोबाइल सेवा के बाद अब रिलायंस जियो जल्द ही लॉन्च करेगा डीटीएच, टाटा और एयरटेल के छूटेंगे पसीने

Join Us icon

टेलीकॉम बाजार में अपनी एंट्री के साथ ही भयंकर हलचल मचा देनी वाली रिलायंस जियो को आज तमाम स्मार्टफोन यूजर्स ने अपनी पलकों पर बैठाया हुआ है। अपनी मुफ्त 4जी सर्विस के चलते खास मुकाम पाने वाली रिलायंस जियो अब जल्द ही अपनी डीटीएच सर्विस लेकर आने वाली है। इस खबर को पुख्ता किया है स्वसं जियो के सेटअप बॉक्स ने।

जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बरे में सबकुछ

इकोनॉमिक टाईम्स ने खबर प्रकाशित करते हुए रिलायंस जियो के सेटअप बॉक्स और उसकी पैकेजिंग की फोटोज़ सार्वजनिक की है। ईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जियो जल्द ही अपनी डीटीएच सर्विस शुरू कर सकती है। माना जा रहा है कि जियो अपनी ​सर्विस के साथ नेटफ्लिक्स व अमेज़न प्राईम से भी करार कर सकती है।

शेयर की गई तस्वीरों की बात की जाए तो इनमें सेटअप का बैक पैनल भी दिखाया गया है जिसपर एचडीएमआई पोर्ट, लैन पोर्ट व पैन ड्राईव को सपोर्ट करने के लिए यूएसबी पोर्ट दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फोटोज़ में जियो सेटअप बॉक्स के साथ रिमोट नहीं दिखाया गया है, लेकिन कुछ टेक तज़ुर्बेकारों का मानना है कि यह वॉयस कमांड पर कार्य करेगा।

6 अप्रैल से शुरू होगा शाओमी ‘मी फैन फेस्टिवल’, 1 रुपये में मिलेगा रेडमी नोट4

जियो सेटअप बॉक्स की अन्य जानकारियों पर गौर करें तो कहा जा रहा है कि इसके जरिये जियो यूजर्स बीत चुके सात दिनों के कंटेंट को स्ट्रीमिंग के जरिये किसी भी वक्त देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी 300 चैनल्स के साथ अपनी सर्विस शुरू करेगी।