
पिछले माह 31 मार्च को रिलायंस जियो की फ्री सर्विस खत्म हो रही थी लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने नए आॅफर की घोषणा कर दी। नए आॅफर के तहत अब जियो यूजर जून तक फ्री में जियो सर्विस का उपयोग कर पाएंगे। अर्थात जून तक आप हर रोज 1जीबी डाटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग और मैसेजिंग सहित सभी सेवाओें का लाभ ले सकेंगे। हालांकि इस बार जियो की फ्री सर्विस के लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है। आपको जियो प्राइम मेंबरशिप लेना होगा और उसके बाद 303 रुपये का रिचार्ज करना होगा। हालांकि आज भी जियो यूजर के मन में बहुत सावील है कि कैसे बनें जियो प्राइम मेंबर और कैसे लें सेवाओं का लाभ तो चलिए एक-एक कर हम आपके सभी सवालों का जवाब देते हैं।
1. क्या है जियो प्राइम मेंबरशिप?
जिन लोगों ने 3 मार्च से पहले जियो सिम की खरीदारी की है सिर्फ वही जियो प्राइम मेंबर बन सकते हैं। इस प्लान के तहत उपभोक्ता 99 रुपये चुकाकर एक साल के लिए जियो प्राइम मेंबर बन सकते हैं। प्राइम मेंबर की वैधता 31 मार्च 2018 तक होगी। मेंबर बनने के बाद आपको बेहद ही कम कीमत में 4जी सेवा मुहैया कराई जाएगी। हालांकि पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च थी लेकिन अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया।
एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक
2. कैसे बनें प्राइम मेंबर?
यदि आप रिलायंस जियो सिम का उपयोग कर रहे हैं और प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो आपके पास आॅनलाइन और आॅफलाइन से मेंबरशिप लेने का विकल्प है। आप रिलायंस जियो स्टोर या जियो आॅथराइज्ड स्टोर पर जाकर अपने रिलायंस जियो नंबर को प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। इतना ही नही पेटीएम, मोबिक्विक और जियो मनी से भी अपने नंबर को प्राइम मेंबरशिप में इनरोल कर सकते हैं।
3. क्या है फायदा?
जियो प्राइम मेंबरशिप लेने का फायदा यह है कि आप बेहद ही कम कीमत पर 4जी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। प्राइम मेंबर्स के लिए कंपनी ने 149 रुपये से प्लान लॉन्च किया है और 303 में तो कंपनी 28जीबी तक का डाटा दे रही है जहां आप रोज 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई प्लान हैं।
4. कैसे लें जियो की सर्विस जून तक मुफ्त
तीन महीने तक मुफ्त में जियो की सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले 99 रुपये का रिचार्ज कर प्राइम मेंबर बनना जरूरी है। यदि आप पहले से बन चुके हैं तो कोई बात नहीं लेकिन यदि नहीं बने हैं तो बनना जरूरी है। इसके बाद आपको 303 रुपये का पैक डलवाना होगा। तभी 3 महीने तक मुफ्त सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। 303 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद आपको कॉम्लीमेंटर समर सरप्राइज आॅफर मिलेगा जिसके बाद जियो की सभी सेवाएं 30 जून तक मुफ्त हो जाएंगी।
5. कब लागू होगा नया प्लान
जैसा कि मैने बताया जून तक सेवाएं मुफ्त होंगी। ऐसे में आपने जो 303 का प्लान रिचार्ज कराया है वह 1 जुलाई से लागू होगा और 28 जुलाई को खत्म होगा। अर्थात 99+303 रुपये में आप 28 जुलाई तक सभी सेवाओं का लाभी बिना किसी रुकावट ले सकते हैं।
6. कब खत्म होगी मुफ्त सर्विस
पहले जियो की फ्री सविस 31 मार्च को खत्म होनी थी लेकिन अब कंपनी ने 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यदि आप जियो प्राइम मेंबर नहीं बनते हैं और 303 का रिचार्ज नहीं कराते हैं तो 15 अप्रैल से सेवाएं बंद हो जाएंगी। वहीं आपने उपर दिए प्लान को रिचार्ज करा लिया है तो 30 जुन के बाद आपकी फ्री सर्विस खत्म होगी और नया प्लान 1 जुलाई से लागू होगा।
7. यदि प्राइम मेंबर नहीं बनते हैं तो क्या होगा
यदि आप 15 अप्रैल तक जियो प्राइम मेंबर नहीं बनते हैं तो आपकी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। अर्थात आपका नंबर बंद कर दिया जाएगा।
8. यदि पहले से रिचार्ज कर रखा है तो क्या होगा
यदि आपने पहले से ही 99 रुपये+ 303 का रिचार्ज कर रखा है तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। परंतु आपने 99 के साथ 149 रुपये, 449 रुपये या इससे उपर का प्लान रिचार्ज करा रखा है तो ये सभी प्लान 28 जुलाई के बाद खुद ही लागू हो जाएंगे।
9. नए आॅफर में सेवाएं कैसी मिलेंगी
मुफ्त होने के बाद जियो की सेवाओं का उपयोग आप ऐसे ही कर पाएंगे जैसा कि आज। हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा और असीमित वोएलटीई कॉल, मैसेजिंग और मुफ्त रोमिंग प्राप्त होगा।
10. 28 जुलाई के बाद क्या होगा नया प्लान
नए डाटा प्लान के बारे में कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी है। कंपनी ने प्लान 149 रुपये में 2 जीबी डाटा प्लान लॉन्च किया है जोे एक महीने तक वैध है। इसके साथ ही प्लान 303 रुपये के प्लान में 28 जीबी, प्लान 499 रुपये के प्लान में 56 जीबी डाटा, 999 रुपये के प्लान में 6 जीबी डाटा 60 दिन वैधता के साथ, 1,999 रुपये के प्लान में 125 जीबी डाटा 90 दिन वैधता के साथ, 4,999 रुपये के प्लान में 350 जीबी डाटा 180 दिन वैधता के साथ और 9,999 रुपये के प्लान में 750 जीबी डाटा 360 दिन वैधता के साथ उपलब्ध है।
11. क्या 3जी और 2जी हैंडसेट में भी जियो सिम का उपयोग किया जा सकता है?
3जी और 2जी फोन में आप जियो सिम को डायरेक्ट उपयोग नहीं कर सकते। आप जियोफाई वाईफाई मॉडम के माध्यम से इसे कनेक्ट कर सकते हैं।





















