10200mAh बैटरी, 24GB RAM की ताकत और दो डिस्प्ले वाला डिजाइन! पत्थर सा मजबूत फोन ये कंपनी ले आई

Join Us icon

रग्ड स्मार्टफोन बनाने में माहिर टेक कंपनी Doogee ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक नया स्मार्टफोन Doogee S119 टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह Rugged Phone न सिर्फ मिलिट्री ग्रेड मजबूत बॉडी के साथ लाया गया है बल्कि साथ ही इसमें डुअल डिस्प्ले डिजाइन, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स भी दी गई है। इस नए रग्ड मोबाइल फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Rugged Phone क्या है?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि रग्ड फोन एक खास तरह का मजबूत मोबाइल होता है जिसे एक बेहद ही सॉलिड लेयर से पूरी तरह सील ​करने डिजाइन किया जाता है। यह मोबाइल पानी, धूल, शॉक और ड्रॉप रजिस्टेंट होता है जो पानी में डूबने, पत्थर से टकराने, चट्टान पर गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं अत्याधिक गर्म और ठंड भरा मौसम भी Rugged Phone का कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।

Doogee S119 का डिजाइन

यह रग्ड फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। इसे IP68 और IP69K रेटिंग के साथ बाजार में उतारा गया है जो फोन को डस्टप्रूफ व वॉटरप्रूफ बनाता है। इस रेटिंग में ‘K’ का मतलब फोन को 360डिग्री वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करना है। ​बारिश, गर्मी तथा सर्दी के मौसम में भी इस फोन को तापमान संतुलित रहता है जिससे इसकी प्रोसेसिंग तथा बैटरी परफॉर्मेंस पर असर नहीं पड़ता है।

यह डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है जिसके बैक पैनल पर घड़ी के डायल के जैसी टच स्क्रीन दी गई है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले के जरिये कॉल रिसीव की जा सकती है। इसके जरिये मैसेज देखें व पढ़ें जा सकते हैं, अलार्म लगाया जा सकता है, कैलेंडर एक्सेस किया जा सकता है तथा म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है। इस सेकेंडरी स्क्रीन पर भी अपनी पसंद की फोटो लगाई जा सकती है तथा पर्सनलाइज्ड टेक्स्ट लिखा जा सकता है।

Doogee S119 की स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा : फोटोग्राफी के यह रग्ड स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108MP AI मेन सेंसर दिया गया है जो 20MP IMX350 Night vision लेंस और 5MP Wide-angle एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie कैमरा मौजूद है।

बैटरी : Doogee S119 Rugged Phone को बेहद ही ताकतवर और बड़ी 10,200mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस मोबाइल में OTG Reverse Charging भी मिलती है।

स्क्रीन : इस मोबाइल फोन में 6.72-इंच की FHD+ IPS वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी गई है। वहीं रियर पैनल पर 360 × 360 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.32-इंच की सर्कुलर IPS स्क्रीन मौजूद है।

प्रोसेसर : यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर बना रग्ड स्मार्टफोन है जो Mediatek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G72 MP3 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी : Doogee S119 8GB रैम पर लॉन्च हुआ है जो 16GB Extended RAM तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी फिजिकल और वचुर्अल रैम को मिलाकर इसे 24GB RAM की ताकत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन में 512GB स्टोरेज मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here