
सैमसंग ने पिछले सप्ताह ही अपनी ‘एफ’ सीरीज का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy F06 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह 5जी फोन आज यानी 20 फरवरी से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस मोबाइल को 4GB RAM और 6GB RAM पर खरीदा जा सकता है तथा शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 500 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। 500 रुपये की छूट के साथ यह सैमसंग 5जी फोन 9,499 रुपये में पाया जा सकता है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy F06 5G प्राइस व ऑफर
| Galaxy F06 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹9,999 | 500 रुपये | ₹9,499 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹11,499 | 500 रुपये | ₹10,999 |
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी के बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम दी गई है जिसका लॉन्च 9,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 6जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसे 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सैमसंग अपने नए 5जी फोन को 500 रुपये डिस्काउंट के साथ बेच रही है जिसके साथ इन वेरिएंट्स को क्रमश: 9,499 रुपये और 10,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
Samsung Galaxy F06 5G फोन को कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर से 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह 5G Phone under 10000 की कैटेगरी में आए इस इस सस्ते सैमसंग 5जी मोबाइल फोन को Bahama Blue और Lit Violet कलर में पाया जा सकता है।
10,000 रुपये में बेस्ट 5जी फोन
Samsung Galaxy F06 5G फोन की स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स इस प्राइस बजट में बेस्ट हैं। इसमें मौजूद बड़ी 5,000एमएएच बैटरी तथा 50 मेगापिक्सल इसके बड़े फीचर्स कहें जाएंगे। वहीं 12 5जी बैंड्स का सपोर्ट तथा करियर एग्रीगेशन तकनीक इस सैमसंग 5जी फोन को और भी खास बनाती है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी मोबाइल फोन के साथ ही Redmi 14C, POCO M6 Plus, iQOO Z9x, Moto G45 और realme Narzo 70x कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 10 हजार रुपये के आस-पास की रेंज में बढिया विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर 10 हजार में नया फोन खरीदना हैं तो इन्हें भी कंसीडर किया जा सकता है।
Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.74″ HD+ Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Dual Back Camera
- 8MP Front Camera
- 25W 5,000mAh Battery
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy F06 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन इंडियन मार्केट में 4GB और 6GB RAM के साथ लाया गया है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम तथा 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इन्हें क्रमश: 8GB और 12GB RAM की ताकत प्रदान कर सकता है। इस फोन में 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते सैमसंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy F06 5G फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस कम कीमत वाले सैमसंग 5जी फोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। आपको जानकर निराशा हो सकती है कि यह 25वॉट चार्जर फोन बॉक्स में नहीं मिलेगा, इसे अलग से खरीदना पड़ेगा।
स्क्रीन
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन को 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। इसमें 800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है कि यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, आजकल इस रेंज में भी अधिकांश फोन पंच-होल पर आते हैं ऐसे में सैमसंग फोन में इसकी कमी खलेगी।
फीचर्स
गैलेक्सी एफ06 5जी फोन को सैमसंग के इंडियन यूजर्स के लिए 12 5G Bands से लैस किया है जो Jio व Airtel सहित Vi नेटवर्क पर भी स्मूथ का करेंगे। इसमें चार एंटिना सपोर्ट तथा करियर एग्रीगेशन टेक्नोलॉजी मिलती है। दूसरे फोन का डाटा ट्रांसफर करने के लिए इसमें Quick Share फीचर दिया गया है। वहीं फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए इसके साईड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।












