Samsung कम कीमत में बेचेगी प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोंस, शुरू किया Certified Re-Newed प्रोग्राम

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपने नए “Certified Re-Newed” प्रोग्राम को शुरू कर दिया है। इसके जरिए कंपनी ग्राहकों को कम कीमत में प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोंस खरीदने का मौका दे रही है। Samsung का कहना है कि इस प्रोग्राम के तहत मिलने वाले रिफर्बिश्ड स्मार्टफोंस कंपनी की तरफ से टेस्ट और सर्टिफाइड होंगे। जिससे यूजर्स को बेहतर क्वालिटी, सिक्योरिटी और भरोसेमंद परफॉरमेंस मिल पाएगा। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

कंपनी के अनुसार इस प्रोग्राम में फ्लैगशिप और मिड-रेंज Galaxy स्मार्टफोंस शामिल होंगे। इन डिवाइस को नई कीमत की तुलना में कम दाम पर उपलब्ध कराया जाएगा। यानी कम कीमत देने के बावजूद यूजर्स को Samsung Galaxy डिवाइस जैसा प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा।

Samsung का कहना है कि Certified Re-Newed प्रोग्राम का मकसद ज्यादा लोगों तक प्रीमियम टेक्नोलॉजी पहुंचाना और स्मार्टफोंस के लाइफ साइकल को लंबा बनाना है। इसके साथ ही कंपनी रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन कैटेगरी में ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत करना चाहती है।

Samsung India में D2C Business और Corporate Marketing के Vice President Sumit Walia ने इसे लेकर कहा है कि कंपनी ग्राहकों तक अपनी टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। उनके मुताबिक यह नया प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो कम कीमत में प्रीमियम Galaxy अनुभव चाहते हैं।

कंपनी ने जानकारी दी है कि Certified Re-Newed प्रोग्राम के तहत आने वाले सभी स्मार्टफोंस का इन-हाउस रिफर्बिशमेंट प्रोसेस किया जाएगा। इसमें मोबाइल्स की डिटेल्ड इंस्पेक्शन, फंक्शनल टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर वैलिडेशन शामिल होगा। Samsung का दावा है कि इन फोंस में केवल ब्रांड के पार्ट्स का इस्तेमाल होगा और इन्हें नए बॉक्स में पैक करके सेल किया जाएगा।

हर डिवाइस को पूरी तरह रिसेट किया जाएगा ताकि पुराना डेटा पूरी तरह हटाया जा सके। कंपनी इन स्मार्टफोंस में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी उपलब्ध कराएगी। जिससे लंबे समय तक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिल पाएगा। खास बात यह है कि Certified Re-Newed Galaxy स्मार्टफोंस पर कंपनी एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी देगी। जो नए Galaxy फोंस की तरह ही होगी।

Samsung के अनुसार Certified Re-Newed डिवाइसेज की बिक्री 6 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इन्हें Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Samsung Shop ऐप के जरिए भारत में खरीद सकते हैं।

यह प्रोग्राम खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कम बजट में प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। साथ ही यह शुरुआत रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन मार्केट में Samsung को आगे रख सकती है। जहां पहले से कई थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म एक्टिव हैं। कंपनी की ऑफिशियल वारंटी और जेन्युइन पार्ट्स की वजह से यूजर्स को ज्यादा अच्छा विकल्प मिल सकता है। हालांकि ग्राहक इसे कैसा रिस्पांस देते हैं यह आने वाले महीनों में पता चलेगा। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here