Samsung Galaxy A 2020 सीरीज 12 दिसंबर को होगी लॉन्च, Galaxy A51 दे सकता है दस्तक

Join Us icon

सैमसंग ने ऑफिशियल तौर पर नेक्सट जनरेशन Galaxy A 2020 सीरीज के लॉन्च को लेकर टीज करना शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Galaxy A सीरीज के अंदर Galaxy A51 को पेश किया जा सकता है। सैमसंग वियतनाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक प्रोमो वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि कंपनी 12 दिसंबर को Galaxy A 2020 सीरीज लॉन्च करेगी।

बता दें कि 91mobiles को कुछ समय पहले सैमसंग इंडिया स्ट्रैटेजिक प्लान में शामिल एक सोर्स ने बताया था कि कंपनी साल के आखिरी माह दिसंबर में तीन स्मार्टफोन-Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite और Galaxy A51 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

वहीं, अगर बात करें टीजर की तो अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, वीडियो से साफ है कि आने वाले फोन में पंच होल डिसप्ले होगी जैसा कि हम Galaxy Note 10 में देख चुके हैं।

Samsung Galaxy A51 कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Galaxy A50 और A50s का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी गैलेक्सी ए51 को इंडिया में भी जल्ज पेश करेगी। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने Galaxy A51 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 आधारित होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Galaxy A51 में सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Galaxy A51 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का वाईड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy A51 को 4,000 एमएमएच की पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here