Samsung के इन 5G मोबाइल्स पर ऑफर्स की भरमार, जानें नया रेट

Join Us icon

सैमसंग ने 1 मई से गैलेक्सी A, M और F सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोंस पर लिमिटेड पीरियड ऑफर की घोषणा की है। ये ऑफर्स बेहद आकर्षक हैं और फोन खरीदने का यह एक सुनहरा मौका है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि किन मोबाइल्स पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है और इनकी खूबियां कैसी हैं।

Galaxy A Series ऑफर्स और नई कीमत

लेटेस्ट ऑफर के अनुसार Galaxy A55 5G की कीमत 42,999 रुपये से घटकर 26,999 रुपये हो गई है। यानी आप इसे अब तक के सबसे दाम में ले सकते हैं।

Galaxy A35 5G की बात करें तो यह 33,999 रुपये से घटकर 19,999 रुपये का हो गया है।

Galaxy M Series ऑफर्स और नई कीमत

Galaxy M16 5G स्मार्टफोन पहले 15,999 रुपये में सेल हो रहा था लेकिन ऑफर के बाद यह मात्र 10,749 रुपये में मिल जाएगा।

इस सीरीज के अन्य Galaxy M06 5G फोन को ऑफर के तहत 8,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यही नहीं दमदार डिवाइस Galaxy M35 5G जिसकी कीमत 24,499 रुपये थी ये अब मात्र 13,999 रुपये में मिलेगा।

Galaxy F Series ऑफर्स और नई कीमत

Galaxy F16 5G को ब्रांड पहले 15,999 सेल कर रहा था लेकिन अब यह आपको 10,749 रुपये में मिलेगा।

Galaxy F06 5G Flipkart का सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G फोन केवल 8,199 रुपये में मिल जाएगा।

कहां से खरीदें सैमसंग स्मार्टफोंस

ऑफर्स के तहत Samsung Galaxy A, M और F सीरीज फोन ग्राहक भारत में सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर (Samsung.com), प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon और Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं। यह मॉडल्स आकर्षक कीमत और बैंक ऑफर्स के साथ भी उपलब्ध हैं। ग्राहक 1 मई 2025 से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन यह केवल सीमित समय के लिए ही है।

Galaxy A सीरीज की खूबियां

Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G में AI फीचर्स जैसे कि Circle to Search और Super HDR वीडियो शामिल हैं। दोनों में 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। A55 में Exynos 1480 प्रोसेसर और A35 में Exynos 1380 चिपसेट है। दोनों फोन IP67 रेटिंग, Gorilla Glass Victus+ और 5000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग) के साथ आते हैं।

कैमरा स्पेसिफिकेशंस

A55: 50MP OIS कैमरा + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो रियर कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा है।

A35: 50MP OIS कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा है। इनमें नाइटोग्राफी, 4K स्टेबिलाइजेशन और AI पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स हैं।

Galaxy M सीरीज की खूबियां

Galaxy M16 5G में 6.7” FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है और यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हैं।

Galaxy M06 5G भी Dimensity 6300 से लैस है और इसमें 50MP वाइड एंगल कैमरा + 2MP डेप्थ कैमरा मिलता है। यह भी स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है।

Galaxy M35 5G में 6000mAh बैटरी, 120Hz sAMOLED डिस्प्ले, Exynos 1380 चिपसेट और Vapour Chamber कूलिंग है। इसमें OIS और नाइटोग्राफी के साथ शानदार कैमरा एक्सपीरियंस मिलता है।

Galaxy F सीरीज की खूबियां

Galaxy F16 5G और F06 5G दोनों ही शानदार डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 12 5G बैंड्स के साथ आते हैं। जबकि Galaxy F06 में 6.7” HD+ डिस्प्ले, 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। यह भी Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है और वजन 191 ग्राम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here