
Samsung के A-series का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें वाटर ड्रॉप शेप नॉच दी जाएगी, जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 2GB की RAM और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Samsung Galaxy A03 Core की कीमत
Samsung ने Galaxy A03 Core स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। हालांकि फिलहाल फोन की कीमत और सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही फिलहाल सैमसंग ने फोन के भारत में लॉन्च को लेकर भी जानकारी शेयर नहीं की है।
Samsung Galaxy A03 Core के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के एंट्री लेवल Galaxy A03 Core स्मार्टफोन में 6.5-inch HD+ Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन ऑक्टा कोर (क्वाड 1.6GHz + क्वाड 1.2GHz) प्रोसेसर से लैस है। इस फोन को 2GB की रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। सैमसंग के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
कैमरा फ़ीचर्स की बात करें तो सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A03 स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा दिया है जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फ्रंट में 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में डुअल-SIM कार्ड स्लॉट और 4G LTE कनेक्टिविटी दी है। इसके साथ ही फोन में एक्सेलेरोमीटरस लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां


















