Samsung Galaxy A12 जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/Galaxy-A12.jpg

सैमसंग अपनी पॉप्युलर गैलेक्सी A सीरीज के अंदर एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ए-सीरीज के इस फोन को कंपनी गैलेक्सी ए12 के नाम से पेश किया जा सकता है। टेक वेबसाइट MySmartPrice द्वारा जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A12 को सर्टिफिकेशन वेबसाइट NFC पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में गैलेक्सी A12 के अन्य किसी फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बीते दिनों आई कुछ लीक्स की मानें को सैमसंग का यह फोन गैलेक्सी A11 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है।

इस सर्टिफिकेशन के बाद यह साफ हो गया है कि यह फोन नियर फील्ड कम्युनिकेशन के साथ आएगा। इस टेक्नॉलजी की मदद से दो डिवाइसेज के बीच वायरलेस कम्युनिकेशन को पूरा किया जा सकता है। एनएफसी के जरिए यूजर कंपैटिबल डिवाइस के साथ कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note20 FE जल्द करेगा एंट्री, ऑफिशियल साइट पर हुआ लिस्ट

कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Galaxy A12 पर काम शुरू कर चुकी है और यह फोन SM-A125F मॉडल नंबर के साथ बाजार में आएगा। फोन की मौजूदगी की जानकारी देने के साथ ही रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए12 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन में इस फोन को एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की पुष्टि हुई है जिनमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: इंडिया आ रहा है किफायती Samsung Galaxy M02, जानें हर डीटेल

Samsung Galaxy A12 को लेकर बताया है कि इससे पहला वर्ज़न गैलेक्सी ए11 जहां सिर्फ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ था वहीं गैलेक्सी ए12 में 32 जीबी इंटरनल मैमोरी और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले दो स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। सैमसंग के इस आगामी फोन में 4,000एमएएच से अधिक की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है तथा यह फोन black, white, red और blue कलर के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A11

सैमसंग गैलेक्सी ए11 की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर पेश हुआ है जिसमें स्क्रीन तीन किनारों के बेजल लेस है तथा नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को 6.4 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए11 को 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।