Samsung का सस्ता स्मार्टफोन Galaxy A12 जल्द होने वाला है लॉन्च, सपोर्ट हुआ लाईव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/06/Samsung-Galaxy-M11.jpg

Samsung की ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ का लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर इस फोन को देखा जा चुका है जहां कई स्पेसिफिकेशन्स और फोटोज़ प्राप्त हुई है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए12 के लॉन्च को पर्दे में ही रखा हुआ है, लेकिन 91मोबाइल्स को सैमसंग गैलेक्सी ए12 का सपोर्ट पेज मिला है जो सैमसंग रशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है। इस पेज के सामने आने से साफ हो गया है कि अब बेहद जल्द यह फोन टेक मार्केट में एंट्री लेने वालाा है।

91मोबाइल्स को सैमसंग रशिया वेबसाइट पर Samsung Galaxy A12 का सपोर्ट पेज प्राप्त हुआ है। इस सपोर्ट पेज पर सैमसंग गैलेक्सी ए12 को SM-125F/DSN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग की वेबसाइट पर हालांकि फोन की किसी भी स्पेसिफिकेशन्स को उजागर नहीं किया गया है लेकिन सपोर्ट पेज लाईव होने के बाद अब Samsung Galaxy A12 को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट के बाद यह फोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी एंट्री ले लेगा।

Samsung Galaxy A12

सैमसंग गैलेक्सी ए12 की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन को एलसीडी डिसप्ले पैनल पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A12 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। कैमरा प्लेसमेंट की डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के बताया गया था कि फोन के बैक पैनल पर मौजूद सेंसर्स में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन के बैक पैनल पर ही दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : पोको ला रही है एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन POCO M3, 24 नवंबर को होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ए12 को लेकर बताया है कि इससे पहला वर्ज़न गैलेक्सी ए11 जहां सिर्फ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ था वहीं गैलेक्सी ए12 में 32 जीबी इंटरनल मैमोरी और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले दो स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। सैमसंग के इस आगामी फोन में 4,000एमएएच से अधिक की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है तथा यह फोन black, white, red और blue कलर के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy A11

गौरतलब है कुछ दिन पहले Samsung Galaxy A12 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी SM-A125F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। वेबसाइट पर इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था। लिस्टिंग में फोन में एंडरॉयड 10 ओएस दिए जाने का खुलासा हुआ था जिसके साथ 2.3गीगार्हट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने की जानकारी मिली थी। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल-कोर में 169 स्कोर तथा मल्टी-कोर में 1001 स्कोर दिया गया था। फोन की लॉन्च डेट सामने आते ही पाठको को सूचित किया जाएगा।