
सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च कर दिया है। यह इस सेगमेंट का पहला डिवाइस है जो 6 साल के एंड्राइड अपडेट और छह साल के सुरक्षा पैच के साथ आया है। यानी आप फोन खरीदकर अगले 6 साल तक लेग फ्री अनुभव ले पाएंगे। इसके साथ ही मोबाइल 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6.7 इंच बड़े एमोलेड डिस्प्ले जैसी कई खूबियों से लैस है। आइए, आगे आपको इसकी फुल डिटेल देते हैं।
Samsung Galaxy A16 5G का डिजाइन
फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस में बैक पैनल पर ब्रांड के कई सारे मोबाइल्स की तरह वर्टिकली ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके पास एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन के फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है। यह फ्लैट पैनल पर बना स्मार्टफोन है इसकी थिकनेस 7.9mm है। डिवाइस के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन है। वहीं, बैक पैनल के नीचे की तरफ ब्रांडिंग देखी जा सकती है। इसके अलावा Samsung Galaxy A16 5G के रंग विकल्पों में ब्लू ब्लैक, लाइट ग्रे, गोल्ड और लाइट ग्रीन शामिल हैं।
Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy A16 5G मोबाइल में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन फुल HD+ 1080 x 2340 का है साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- चिपसेट: सैमसंग ने अपने ऑक्टा-कोर चिपसेट के बारे में नहीं बताया है, जो 2.4GHz की पीक स्पीड पर चलता है। यह संभव तौर पर Exynos 1330 हो सकता है।
- स्टोरेज और रैम: बढ़िया स्पीड और स्पेस के लिए सैमसंग ने 4GB रैम और 128GB स्टोरेज प्रदान किया है। हालांकि अलग अलग देशों में अन्य मेमोरी ऑप्शन भी आ सकते हैं। अगर 128GB स्टोरेज आपके लिए कम है तो माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। जिससे 1.5TB तक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि कार्ड स्लॉट दूसरे सिम के साथ साझा किया गया है। इसलिए यदि आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करेंगे तो दो सिम कार्ड नहीं जोड़ पाएंगे।
- कैमरा: Samsung Galaxy A16 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी, 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
- बैटरी और चार्जिंग: यह लेटेस्ट फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। इसे USB टाइप-C 2.0 पोर्ट के जरिए 25W की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और वाई-फाई पर 16 घंटे तक इंटरनेट इस्तेमाल करने का वादा कर रही है।
- अन्य: डिवाइस 4G और 5G सेलुलर नेटवर्क के साथ आता है। इसमें वाई-फाई 5, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ v5.3, NFC, GPS जैसे कई ऑप्शन हैं। यही नहीं पानी और धूल से बचाव वाली IP54 रेटिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Samsung Galaxy A16 5G की कीमत
कंपनी ने Samsung Galaxy A16 5G को आधिकारिक तौर पर अपनी डच वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि इसकी प्राइस आना बाकि है। उम्मीद है कि यह भारत सहित अन्य मार्केट में भी जल्द आ सकता है। फोन का प्राइस इंडियन करेंसी के अनुसार 15,000 रुपये से कम रखा जा सकता है।












