Samsung Galaxy A16 5G हुआ ग्लोबली लॉन्च, मिलेंगे 6 साल के एंड्राइड अपडेट

Join Us icon
Highlights

  • Galaxy A16 5G के 6 साल के अपडेट में सुरक्षा पैच भी शामिल हैं।
  • अमेरिकी मॉडल में मौजूद Exynos 1330 SoC भारतीय वर्जन के मीडियाटेक से पावरफुल है।
  • Samsung Galaxy A16 5G के साथ हेडफोन जैक नहीं मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A-सीरीज ब्रांड के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स में से एक है, क्योंकि ये अपने वैल्यू ऑफरिंग के लिए जाने जाते हैं। Samsung Galaxy A16 5G भी एक वैल्यू-फोकस्ड फोन है, जिसमें छह साल के एंड्राइड अपडेट्स का वादा किया गया है। इसमें Exynos 1330 चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, और 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन का चिपसेट भारतीय वर्जन से अलग है। आइए, आगे फुल डिटेल्स को देखें और अंतर को समझें।

Samsung Galaxy A16 5G यूएस में कीमत और उपलब्धता

  • सैमसंग गैलेक्सी ए16 की लॉन्च कीमत अमेरिका में 4जीबी +128GB मॉडल के लिए 199 डॉलर (करीब 17,000 रुपये) है।
  • यह 9 जनवरी 2025 से सैमसंग वेबसाइट और देश के अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध होगा।
  • आप फोन को ब्लैक और ब्लू जैसे दो में खरीद सकते हैं।
  • भारतीय वैरियंट की कीमत 8जीबी +128GB वर्जन के लिए 18,999 रुपये से शुरू होती है।

Samsung Galaxy A16 5G with Galaxy Fit 3

सैमसंग गैलेक्सी ए16 5जी में क्या है नया

  • यूएस और भारतीय मॉडल के बीच बड़ा अंतर चिपसेट का है। यूएस वैरियंट 5nm Exynos 1330 SoC (2.4GHz टॉप क्लॉक स्पीड के साथ Cortex A78) द्वारा संचालित है, जबकि भारतीय मॉडल 6nm MediaTek Dimensity 6300 SoC (2.4GHz टॉप फ्रीक्वेंसी के साथ Cotex A76) पर चल रहा है।
  • आपको 6 साल के Android अपग्रेड और सुरक्षा अपडेट मिलते हैं। इसका मतलब है कि आपको Android के नए वर्जन के साथ आने वाली नवीनतम सुविधाएं मिलती हैं और सुरक्षा पैच पर भी अपडेट रहते हैं।
  • नए फोन में फ्रंट डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है। यह गैलेक्सी ए15 5जी पर 6.5 इंच के मुकाबले 6.7 इंच है।
  • नए फोन में IP54 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी है। पूर्व में यह नहीं था।
  • A16 5G (7.9mm) A15 5G (8.4mm) से भी पतला है। इसमें हेडफोन जैक नहीं है जो A15 में था।

Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का AMOLED वाटरड्रॉप (इनफिनिटी-यू) नॉच डिस्प्ले है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रिजॉल्यूशन और 800 निट्स (हाई ब्राइटनेस मोड के साथ) मिलता है।
  • प्रोसेसर: फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2.4GHz पर क्लॉक किए गए दो Cortex A78 परफॉरमेंस कोर और 2.00GHz क्लॉक स्पीड पर चलने वाले छह Cortex A55 दक्षता कोर हैं।
  • मेमोरी: यह फोन 4/8GB रैम, 128/256GB स्टोरेज और 1.5TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: डिवाइस में रियर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड स्नैपर और 2MP का मैक्रो मॉड्यूल है। वहीं, आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा है। आपको दोनों तरफ से FHD 30 FPS वीडियो मिलते हैं।
  • बैटरी: मोबाइल में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसे 25W एडाप्टर का उपयोग करके चार्ज किया जाता है।
  • अन्य: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 5.3, डुअल सिम, 5G और IP54 IP रेटिंग शामिल हैं।


Samsung Galaxy A16 5G Price
Rs. 21,490
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here