
Samsung ने इसी महीने अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज का नया 5जी फोन Galaxy A17 लॉन्च किया है। वहीं, अब इसी मॉडल को 4जी तकनीक के साथ लाया जा सकता है। क्योंकि Samsung Galaxy A17 4G फिलीपींस की ई-कॉमर्स साइट Lazada पर लिस्ट किया गया है। जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत की जानकारी सामने आ गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लिस्टिंग से यह साफ है कि डिवाइस जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A17 4G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट हो सकता है। परफॉरमेंस के लिए के लिए इसमें 6nm आधारित MediaTek Helio G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक सामने आई है। स्पीड के लिए यह 4GB RAM और स्पेस के लिए 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया भी जा सकेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 15 पर काम कर सकता है। खास बात यह है कि इसे 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स व 6 OS अपग्रेड्स मिल सकते हैं। जो सस्ते दाम में बड़ी बात मानी जा सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A17 4G फोन में ट्रिपल रियर कैमरे मिल सकता है। जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल किया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। दावा है कि यह 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा फोन IP54 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है। इसमें सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault मिल सकता है।
अन्य फीचर्स में NFC सपोर्ट, Gemini AI और Circle to Search जैसे कई AI फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, Galaxy A07 4G की तरह Galaxy A17 4G के बॉक्स में चार्जर नहीं मिलने की जानकरी दी गई है।
कीमत की बात करें तो Lazada लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन केवल 4GB + 128GB वैरियंट में उपलब्ध हो सकता है। इसकी कीमत ₱9,290 यानी (करीब 17,100 रुपये) रखी जा सकती है। इसे ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ग्लोबल साइट पर फिलहाल यह “आउट ऑफ स्टॉक” दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है।
यदि Galaxy A17 4G लिस्टिंग वाली कीमत पर आता है तो यह Redmi Note 14, Realme Narzo 80x और iQOO Z10x जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है। जिनमें बेहतर प्रोसेसर और बैटरी ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां सैमसंग का फायदा यह है कि इसमें लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और Knox सिक्योरिटी जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती हैं।
अगर आप सैमसंग ब्रांड और लंबे अपडेट सपोर्ट को पसंद करते हैं तो Galaxy A17 4G आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, परफॉरमेंस, 5जी और चार्जिंग स्पीड सहित अन्य खूबियां चाहते हैं तो अन्य ब्रांड्स ज्यादा बेहतर लग सकते हैं। आखिर में यह भी बताते चलें कि यह आगामी सैमसंग मोबाइल भारत में आएगा या नहीं इसकी डिटेल्स अभी नहीं मिली है। इसे लेकर अन्य कोई भी अपडेट आते ही हम आपको नए पोस्ट के साथ जानकारी देंगे।











