Samsung लॉन्च करेगी Galaxy A18 4G और 5G फोन, दोनों की प्रोसेसर डिटेल आई सामने

Samsung ने पिछले साल Galaxy A17 स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था जो 4G और 5G दोनों मॉडल्स में आया था। काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 की पहली तिमाही की ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में गैलेक्सी ए17 5जी फोन जहां टॉप 5 शुमार हुआ था वहीं गैलेक्सी ए17 4जी 9वें नंबर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी ही सफल मोबाइल के सक्सेसर Samsung Galaxy A18 को भी जल्द मार्केट में उतारने वाली है।
Samsung Galaxy A18 डिटेल्स
गैलेक्सी ए18 स्मार्टफोन की जानकारी कोरियन वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग जल्द ही इस अपकमिंग फोन को मार्केट में उतार देगी। Samsung Galaxy A18 भी 4G और 5G दोनों मॉडल्स में आएगा। दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन और अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही रखी जाएगी, बस प्रोसेसर में अंतर देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कंपनी Galaxy A series के नए फोन में Exynos चिपसेट का इस्तेमाल नहीं करेगी। वेबसाइट के अनुसार Samsung Galaxy A18 4G मॉडल को जहां MediaTek प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Galaxy A18 5G फोन को Qualcomm Snapdragon चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। बताते चलें कि पहले वाले गैलेक्सी ए17 5जी फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया था।
अपकमिंग स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए18 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन, रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung अपने नए मोबाइल Galaxy A18 का प्रोडक्ट अगस्त में स्टार्ट कर देगी और इसके 4G मॉडल की 2.5 मिलियन तक यूनिट बनाने की प्लानिंग कर रही है। बहरहाल सैमसंग के आने वाले मोबाइल की अतिरिक्त जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
Samsung Galaxy A17 5G फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन की ही बात करें तो यह मोबाइल कंपनी के ही एक्सिनोस 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,04,677 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह गैलेक्सी ए17 भी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
Samsung Galaxy A17 5G फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh battery दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 9 घंटे, 59 मिनट का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए17 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।