Samsung Galaxy A18 4G फोन MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर के साथ सिंगापुर में लॉन्च

Samsung Galaxy A18 4G सिंगापुर में लॉन्च हुआ है। इसे MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर पर लाया गया है। सितंबर महीने में यही मोबाइल यूरोप में पेश हुआ था लेकिन यूरोपियन मॉडल में Exynos 1610 चिपसेट दिया गया था। सिंगापुर में गैलेक्सी ए18 5जी फोन की कीमत SGD328 है जो इंडियन करंसी अनुसार 24 हजार रुपये के करीब है। अभी Samsung Galaxy A18 4G इंडिया लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A18 4G प्राइस (सिंगापुर)
सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी फोन को सिंगापुर में 4GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है। इस फोन का प्राइस 328 सिंगापुर डॉलर है जो तकरीबन 24,052 रुपये है। सिंगापुर में यह सैमसंग फोन Light Blue, Black और Silver कलर में बिकेगा। यह फोन भारत में कब लॉन्च हो सकता है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A18 4G स्पेसिफिकेशन्स (सिंगापुर)
Samsung Galaxy A18 4G को एंड्रॉयड 17 पर लाया गया है जो One UI 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में MediaTek Helio G99+ चिपसेट लाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Samsung Galaxy A18 4G सिंगापुर मॉडल 2340 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी इनफिनिटी यू स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह IP64 रेटिंग वाला फोन है। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A18 4G स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A18 4G सिंगापुर मॉडल में 5000mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। गैलेक्सी ए18 4जी फोन को 6 जेनरेश्न की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है। इस फोन में Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।