
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सैमसंग 10 अप्रैल को थाईलैंड में एक इवेंट का आयोजन कर रहा है और इस दिन कंपनी अपने नए गैलेक्सी ए सीरीज में कई फोन लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार सैमसंग द्वारा Galaxy A90, Galaxy A60 और Galaxy A40 सहित कुछ दूसरे डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं। वहीं आज कंपनी का एक और मॉडल Samsung Galaxy A20e अमेरिकन सर्टिफिकेशन एफसीसी पर लिस्ट हुआ है। कुछ दिन पहले इस मॉडल को कुछ दूसरे सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। वहीं आज एफसीसी पर लिस्ट होने के बाद यह पुख्ता हो गया है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है।
गौरतलब है कि फरवरी में कंपनी ने गैलेक्सी ए20 को लॉन्च किया था और ए20 ई इसी का छोटा संस्करण माना जा रहा है। एफसीसी पर इस फान को मॉडल नंबर एसएम—ए202एफ/डीएस नाम से लिस्ट किया गया है। जैसा कि मालूम है डीएस का उपयोग कंपनी डुअल सिम के लिए करती है। हालांकि फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल वहां नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले एक लीक आया था जिसमें कुछ जानकारियां थीं। इसे भी पढ़े: 3 हफ्ते में बिके 5 लाख से ज्यादा रियलमी 3 फोन, शाओमी को बड़ा खतरा

बता दें कि कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले गैलेक्सी ए20ई के केस रेंडर को दिखाया था। इस रेंडर से गैलेक्सी ए20ई के लुक और डिजाईन की जानकारी सामने आई थी। केस रेंडर के अनुसार यह फोन भी गैलेक्सी ए सीरीज़ के हालिया लॉन्च स्मार्टफोंस की ही तरह इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में बेजल लेस स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसके उपर की ओर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच दी जाएगी। इसी नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। इसे भी पढे़: 6जीबी रैम वाला शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो कल से होगा सेल के लिए उपलब्ध, जानें कैसे खरीदें
Samsung Galaxy A20e के स्पेसिफिकेशन
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन लॉन्च हो चुके गैलेक्सी ए20 का ही छोटा वर्ज़न होगा। लीक्स व जानकारी के अनुसार गैलेक्सी ए20ई को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी ए20ई सैमसंग के एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।


















