
Samsung Galaxy A23 5G को लेकर कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे जिनमें फोन की फोटोज़ व स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई थी। वहीं अब इस वीकेंड पर Samsung ने चुपचाप तरीके से अपने इस नए 5जी फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी ऑफिशियल हो गया है जिसमें 8GB RAM, 50MP quad Camera, और 90Hz Display दी गई है।
Samsung Galaxy A23 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तथा इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A23 5G में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A23 5G की स्पेसिफिकेशन्स
सबसे नए एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो कंपनी के ही वनयूआई 4.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है लेकिन कंपनी ने अभी चिपसेट पर से पर्दा नहीं उठाया है। चर्चा है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह भी पढ़ें: 50MP Camera और 5,000mAh Battery के साथ कम कीमत वाला सस्ता Redmi 10 5G फोन हुआ लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी फोन फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। सैमसंग ने इसे इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। गैलेक्सी ए23 5जी फोन का डायमेंशन एमएम और वज़न ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी को कंपनी की ओर से तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम सपोर्ट करता है तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन के सभी वेरिएंट्स 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने अभी फोन प्राइस से पर्दा नहीं उठाया है तथा कीमत की जानकारी व इंडिया लॉन्च की स्थिति साफ होते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।













