लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung Galaxy A24 की डिटेल्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

सैमसंग को लेकर मार्केट में चर्चा है कि कंपनी बेहद जल्द भारतीय बाजार में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy A24 लॉन्च करने वाली है। यह एक 4जी फोन होगा जो मिड बजट सेग्मेंट में उतारा जाएगा। वहीं अब कंपनी की घोषणा से पहले ही लीक के जरिये गैलेक्सी ए24 4जी की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी सामने आ गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए24 की कीमत
Samsung Galaxy A24 से जुड़ा यह ताजा लीक द टेक आउटलुक वेबसाइट ने शेयर किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सैमसंग फोन $190 यूएस डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 16 हजार रुपये के करीब है। यह फोन का शुरूआती प्राइस हो सकता है। लीक की मानें तो गैलेक्सी ए24 इसी महीने यानी अप्रैल में मार्केट में एंट्री ले लेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए24 की लीक स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A24 को लेकर लीक में कहा गया है कि यह मोबाइल फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए24 4जी फोन एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च होगा जिसके साथ वनयूआई 5 की लेयर साथ मिलेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। यह फोन 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy A24 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। लीक में कहा गया है कि बड़ी बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए इस सैमसंग फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन 3.5एमएम जैक से लैस हो सकता है।