
सैमसंग कुछ दिनों में अपनी ए-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें Samsung Galaxy A25 स्मार्टफोन पेश हो सकता है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से यह फोन टेक मंच पर चर्चा का विषय बना हुआ है। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं। वहीं, अब गैलेक्सी क्लब द्वारा इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A25 कैमरा स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- सैमसंग के नए स्मार्टफोन को लेकर रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy A25 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलेगा।
- फ्रंट कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा लेंस के साथ आएगा।
- बता दें कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला होगा। जिसके प्राइमरी कैमरा लेंस की डिटेल तो मिल गई है, लेकिन अभी दो अन्य लेंस का खुलासा नहीं हुआ है।
- इसके अलावा अनुमान है कि Samsung Galaxy A25, 5G तकनीक के साथ एंट्री ले सकता है।
Samsung Galaxy A25 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- 6.44″ AMOLED Screen
- Octacore processor
- 25W 5,000mAh Battery
- 50MP Rear + 13MP Front Camera
डिस्प्ले: फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A25 में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।
प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए ऑक्टा कोर प्रोसेसर और माली जीपीयू मिलने की उम्मीद है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस मॉडल के साथ पेश हो सकता है। हालांकि लॉन्च के वक्त अन्य मॉडल भी आ सकते हैं।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5000mAh बैटरी और 25वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A25 में डुअल सिम 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।










