Samsung Galaxy A27 5G 50MP OIS कैमरा और 6 साल अपडेट के साथ Czech Republic में पेश

Join Us icon

Samsung ने अपने Galaxy A-सीरीज पोर्टफोलियो में नया Galaxy A27 5G स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को फिलहाल Czech Republic में आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। मौजूदा लिस्टिंग के जरिए फोन के लगभग सभी फीचर्स सामने आ गए हैं। उम्मीद है इसे मिड-रेंज सेगमेंट में सेल किया जाएगा। फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon चिपसेट और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को 6GB और 8GB LPDDR5x RAM ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। फोन में Hybrid SIM स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो Optical Image Stabilisation यानी OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

Samsung ने Galaxy A27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है। जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यानी इसे 2032 तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया जाएगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Galaxy A27 5G में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में Dual-SIM 5G, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.1 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका वजन 200 ग्राम है और मोटाई 7.8mm लिस्टेड है।

Samsung Galaxy A27 5G प्राइस जल्द आएगा सामने

Samsung Galaxy A27 5G को Blue, Black, Light Pink और Light Green कलर ऑप्शन में Czech Republic साइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है यह मिड रेंज में आ सकता है।

बताते चलें कि आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग और अलग-अलग बाजारों की कीमतों से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। आप इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here