
नए साल में सैमसंग पूरी तरह से बदल गया है। न सिर्फ कंपनी ने फोन बदले हैं बल्कि प्राइस और अपनी रणनीति में भी काफी बदलाव किया है। पिछले माह कंपनी ने अपने नए एम सीरीज के फोन पेश किए थे जो फीचर और प्राइस के हिसाब से काफी अच्छे कहे गए। वहीं कल कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी 10 को लॉन्च करने वाली है और जो खबरें मिली हैं उसके अनुसार यह पहली बार होगा जब एस सीरीज में एक साथ 3 फोन पेश किए जाएंगे। इसके अलावा सैमसंग के नए गैलेक्सी ए सीरीज की भी काफी जानकारियां आ रही हैं। खबर है कि कंपनी जल्द ही इन फोंस से पर्दा उठा सकती है और इसी बीच गैलेक्सी ए50 को लेकर अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। फोन के सारे स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।
ऐसे होंगे सैमसंग गैलेक्सी ए50 के स्पेसिफिकेशन

हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को कंपनी बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस करने वाली है। फोन में 6.14—इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी प्लस होगा और कंपनी इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो में इसे पेश कर सकती है। वहीं हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार इसे भी कंपनी वी शेप इनफिनिटी के साथ पेश करेगी जैसा कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 में देखने को मिला था।
कुछ दिन पहले हमने जानकारी दी थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। वहीं हाल में जो लीक आई है कि उसमें भी इस बाद की पुष्टी की दी गई है। इस फोन में 25एमपी + 8एमपी + 5एमपी के तीन कैमरा सेंसर होंगे। इसका मेन सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ होगा। वहीं अब तक मिली जानकार के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए50 रियर कैमरा 25एमपी का होगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ ही आपको शानदार बैटरी बैकअप भी देखन को मिल सकता है।इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट के साथ 4जी वोएलटीई दिया जा सकता है। इसके अलावा डाटा व चार्जिंग के लिए कंपनी इसे यूएसबी टाइप— सी के साथ पेश कर सकती है। पहले हमने जब इसका बैक पैनल लीक किया था उस वक्त भी इस तरह की जानकारी हमनें दी थी। रही बात ओएस की तो कंपनी इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर पेश कर सकती है।
हालांकि अब तक कीमत की जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए50 को ऑफलाइन स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को नहीं मिलेगा। अब तक जो खबर आई है उसके अनुसार इसे इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जाएगा।
News Source: slashleaks























