Samsung Galaxy A52 5G जल्द होने वाला है लॉन्च, जानें इसकी 5 खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Samsung-Galaxy-A52-Display.jpg

फरवरी में सैमसंग ने Galaxy A52 और Galaxy A72 मॉडल को भारत में पेश किया था। कंपनी ने उसी वक्त Galaxy A52 5G मॉडल को भी अंतर्राष्ट्री बाजार में उतारा था लेकिन उस वक्त इस फोन को इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया था। वहीं अब अच्छी बात यह कही जा सकती है कि Samsung Galaxy A52 5G का इंडिया पेज लाइव हो गया है और जल्द ही भारत में उपलब्ध हो सकता है। खबर के अनुसार मई में ही कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने का प्लान रही है और यह 30 हजार रुपये के बजट में आ सकता है। यदि आप इस फोन को इंतजार कर रहे हैं तो उससे पहले इन 5 खूबियों को जरूर जान लें।

Samsung Galaxy A52 5G के स्पेसिफिकेशन

अंतत: स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी में आपको 6.5 इंच की sAMOLED फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 90hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और यह फोन Corning Gorilla Glass 5 की कोटिंग के साथ आता है। फोन में आपको 8 GB रैम के साथ आता है और इसमें 128 GB की मैमोरी मिलेगी। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर पेश किया है और इसमें आपको 2.3 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।

लेटेस्ट वीडियोः PUBG- Battlegrounds Mobile India Registration Page Live know everything before the launch

यह फोन Android 11 OS पर काम करता है और कंपनी ने चार साल तक के अपडेट का भरोसा दिया है। फोन में 64 एमपी के क्वॉड कैमरे के साथ 32 megapixels का सेल्फी कैमरा है इसमें NFC के साथ Samsung Pay और Dolby Atmos इंटीग्रेशन भी है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A52 में 4,500 mAh की 25 वॉट तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।