Samsung Galaxy A55 जल्द हो सकता है लॉन्च, 3सी साइट पर आया ये स्मार्टफोन

Join Us icon
Highlights

  • Samsung Galaxy A55 सर्टिफिकेशन वेबसाइट लिस्ट हुआ है।
  • यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकता है।
  • इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।

सैमसंग बाजार में अपनी ए-सीरीज का नया मोबाइल लाने की तैयारी कर रहा है। जिसे Samsung Galaxy A55 नाम से जल्द ही ग्लोबल सहित भारत में एंट्री मिल सकती है। फिलहाल फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3 सी पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसकी फास्ट चार्जिंग डिटेल्स सामने आ गई हैं। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और डिवाइस से जुड़ी अन्य जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy A55 3सी लिस्टिंग

  • सैमसंग के नए फोन को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर SM-A5560 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Samsung Galaxy A55 फोन 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रखा जा सकता है।
  • बताया गया है कि डिवाइस के बॉक्स में चार्जिंग एडॉप्टर नहीं मिलेगा। यानी इस बात की कमी यूजर्स को खल सकती है।
  • इसके अलावा इस प्लेटफार्म पर अन्य कोई स्पेसिफिकेशन डिटेल नहीं मिली है।
  • हालांकि सर्टिफिकेशन पर आने से यह कंफर्म है कि Samsung Galaxy A55 का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A55 3C listing

Samsung Galaxy A55 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy A55 डिवाइस में 6.4 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल के प्रोसेसर की बात करें तो पुराने लीक में सामने आया था कि यह Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Xclipse 530 जीपीयू लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 8GB रैम + 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो सामने आया है कि यह डिवाइस 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड लेंस से लैस हो सकता है। इसके साथ इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Samsung Galaxy A55 लॉन्च के वक्त लेटेस्ट एंड्रॉयड पर बेस्ड रखा जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here