
Samsung ने पिछले साल अपनी A-सीरीज के अंदर Samsung Galaxy A55 5G और Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इनके आने के बाद से बाजार में फोन्स को खूब पसंद किया गया है। वहीं, अब इन दोनों फोन्स की कीमत में कटौती की गई है। दरअसल, 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से जानकारी मिली है कि कंपनी ने ने मोबाइल्स पर करीब 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की थी। आइए, आगे नई कीमत और ऑफर के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G की कीमत, सेल और ऑफर्स
| मॉडल | वेरिएंट | लॉन्च प्राइस | डिस्कांट | सेलिंग प्राइस |
| Galaxy A55 5G | 8GB RAM + 128GB Storage | ₹39,999 | ₹4854 | ₹35,145 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹42,999 | ₹4854 | ₹38,145 | |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹45,999 | ₹5825 | ₹40,174 | |
| Galaxy A35 5G | 8GB RAM + 128GB Storage | ₹30,999 | ₹5825 | ₹25,174 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹33,999 | ₹5825 | ₹28174 |
नोट: यह सेलिंग प्राइस ऑफलाइन स्टोर्स के हैं हो सकता है कि आपके घर के नजदीक स्टोर्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बाद प्राइस अलग-अलग हो सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी की साइट पर Samsung Galaxy A55 5G के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 33,999 रुपये व 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 36,999 रुपये व 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 39,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।
इसके अलावा Samsung Galaxy A35 5G फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 25,999 रुपये व 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 28,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Samsung Galaxy A35 5G Specifications
- डिस्प्ले : इसमें कंपनी ने premium glass बैक का यूज किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी फोन में एक 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस पर FHD+ 1080 x 2340 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 16M कलर डेप्थ और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर : Samsung Galaxy A35 5G को ऑक्टा कोर Exynos 1380 चिपसेट से ताकत मिलती है। यह 5-नैनोमीटर प्रक्रिया पर आधारित चिपसेट है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आया है जिसके साथ 4 साल की ओएस अपग्रेड और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलती है।
- बैटरी : सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी को एक मजबूत 5000mAh की बैटरी चलाती है जो एक ही चार्ज पर लंबे समय तक उपयोग का वादा करती है। इसके अलावा फोन 25W फास्ट चार्जिंग के समर्थन वाला है। जिससे बैटरी को जल्दी फुल किया जा सकता है।
- कैमरा : Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन में एक इम्प्रेसिव ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) तकनीक शामिल है इससे शार्प और स्थिर तस्वीरें मिलती हैं। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13एमपी फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- अन्य फीचर : मोबाइल में डुअल सिम 5जी, 4जी, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ वी5.3 एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, लाइट सेंसर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग, पानी और धूल से बचाव वाली IP67 रेटिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Samsung Galaxy A55 5G Specifications
- स्क्रीन : यह फोन metal frame पर बना है। इसमें 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने इस फोन को विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
- परफॉर्मेंस : Samsung Galaxy A55 5G फोन में दिए जाने वाले चिपसेट के नाम का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है लेकिन यूजर्स को इसमें 2.75गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला आक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित वनयूआई 6.1 पर आया है जिसके साथ 4 साल की ओएस तथा 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मौजूद है।
- बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए सैमसंग ए55 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगपिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। यह कैमरा ओआईएस तकनीक से लैस है।
- फ्रंट कैमरा : सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए Samsung Galaxy A55 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह सेंसर एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
- बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है।
- अन्य फीचर : गैलेक्सी ए55 12 5G Bands सपोर्ट करता है। इसमें USB Type-C 2.0, 5GHz Wi-Fi, Bluetooth v5.3 और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।










