6 हजार रुपये तक सस्ते हुए Samsung के ये दो फोन, ग्राहकों की हुई मौज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Samsung-Galaxy-A55-and-Galaxy-A35-5G-available-with-up-to-6000-rs-discount.jpg

Samsung ने पिछले साल अपनी A-सीरीज के अंदर Samsung Galaxy A55 5G और Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इनके आने के बाद से बाजार में फोन्स को खूब पसंद किया गया है। वहीं, अब इन दोनों फोन्स की कीमत में कटौती की गई है। दरअसल, 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से जानकारी मिली है कि कंपनी ने ने मोबाइल्स पर करीब 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की थी। आइए, आगे नई कीमत और ऑफर के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G की कीमत, सेल और ऑफर्स

मॉडल वेरिएंट लॉन्च प्राइस डिस्कांट सेलिंग प्राइस
Galaxy A55 5G 8GB RAM + 128GB Storage ₹39,999 ₹4854 ₹35,145
8GB RAM + 256GB Storage ₹42,999 ₹4854 ₹38,145
12GB RAM + 256GB Storage ₹45,999 ₹5825 ₹40,174
Galaxy A35 5G 8GB RAM + 128GB Storage ₹30,999 ₹5825 ₹25,174
8GB RAM + 256GB Storage ₹33,999 ₹5825 ₹28174

 

नोट: यह सेलिंग प्राइस ऑफलाइन स्टोर्स के हैं हो सकता है कि आपके घर के नजदीक स्टोर्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बाद प्राइस अलग-अलग हो सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी की साइट पर Samsung Galaxy A55 5G के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 33,999 रुपये व 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 36,999 रुपये व 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 39,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।

इसके अलावा Samsung Galaxy A35 5G फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 25,999 रुपये व 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 28,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Samsung Galaxy A35 5G Specifications

Samsung Galaxy A55 5G Specifications