
Samsung ने अपनी फ्लैगशिप ‘Galaxy S25 series‘ लॉन्च कर दी है जो 7 फरवरी से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगी। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स ने लैस गैलेक्सी एस25, एस25+ और एस25 अल्ट्रा के बाद अब कंपनी मिड रेंज वाले सैमसंग मोबाइल लाने की तैयारी है। Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 बेहद जल्द मार्केट में उतारे जा सकते हैं और ताजा लीक में इनकी लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गई है।
Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 कब होंगे लॉन्च
गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के अपकमिंग सैमसंग फोन की जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आई है। ये दोनों मोबाइल साल 2025 की पहली तिमाही खत्म होने से पहले ही बाजार में उतार दिए जाएंगे। लीक में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A56 और Samsung Galaxy A36 मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च होगा तथा गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 भारत सहित अन्य बाजारों में भी इसी दरम्यान सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy A56 5G की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
डिस्प्ले: लीक के अनुसार यह फोन एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन पर बनाया जाएगा। स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन Samsung Galaxy A56 में FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
परफॉर्मेंस: गैलेक्सी ए56 5जी फोन को सैमसंग के ही Exynos 1580 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता है जिसके साथ वनयूआई 7 मिलने की उम्मीद है।
मेमोरी: लीक की मानें तो Galaxy A56 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इस फोन को 8GB RAM और 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है जो 128GB तथा 256GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP सेकेंडरी सेंसर और 5MP थर्ड लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 12MP फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A56 5G फोन को तगड़ी 5,000mah battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A36 5G की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
गैलेक्सी गैलेक्सी ए36 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जाएगा जिसके साथ वनयूआई 7 दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A36 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP सेकेंडरी सेंसर और 5MP थर्ड लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में भी 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।













