Samsung Galaxy A56 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS और TENAA पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/samsung-galaxy-a56-render.jpg
Highlights

22 जनवरी को आगामी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस25 लाइनअप के ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद सैमसंग की ओर से अगली बड़ी घोषणा मिड-प्रीमियम Samsung Galaxy A56 और Samsung Galaxy A36 होने की उम्मीद है। अफवाहों के अनुसार ये फोन साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं। इसी बीच, गैलेक्सी ए56 भारत के BIS और चीन के TENAA सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A56 बीआईएस लिस्टिंग

Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर ‘SM-A566E/DS’ के साथ भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया है। इसे 9 जनवरी 2025 तक डेटाबेस में शामिल किया गया है। BIS लिस्टिंग के जरिए इसके स्पेक्स या फीचर्स सामने नहीं आए हैं लेकिन इससे इंडिया लॉन्च करीब लगता है।

Samsung Galaxy A56 TENAA certification

Samsung Galaxy A56 के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी ए56 के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी पहले भी लीक हो चुकी है। हैंडसेट को हाल ही में MIIT और 3C सर्टिफिकेशन भी मिला है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए56 की कीमत ग्लोबल स्तर पर £439 (लगभग 47,200 रुपये) होने की उम्मीद है, जो पिछले साल लॉन्च होने पर मॉडल के समान है। भारत में गैलेक्सी A55 की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये थी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि सक्सेसर की कीमत लगभग उसी रेंज में हो सकती है। वहीं, Samsung Galaxy A56 भारत में मार्च में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।