
सैमसंग अपना एफ-सीरीज का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो आगे बढ़ा सकता है। इसमें Samsung Galaxy F55 5G जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। दरअसल इसके पेश होने की खबर इसलिए भी मार्केट में आई है क्योंकि यह गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन में प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और एक इमेज के साथ सामने आया है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy F55 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
- 91मोबाइल्स ने Samsung Galaxy F55 को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया है।
- लिस्टिंग में सामने आया है कि नए डिवाइस का मॉडल नंबर SM7450 है। यह फोन Galaxy M55 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। डिजाइन के अलावा डिवाइस में एक ही प्रोसेसर है।
- इस वेबसाइट पर जो डिटेल मिली है उसके अनुसार Samsung Galaxy F55 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट लगाया जा सकता है। यह 4nm प्रक्रिया पर बेस्ड है।
- गूगल प्ले कंसोल पर सामने आया है कि फोन में 8GB रैम की पावर दी जा सकती है।
- फोन के फ्रंट पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो नया मोबाइल एंड्रॉइड 14 पर आधारित वन यूआई 6.0 पर काम कर सकता है।
Samsung Galaxy F55 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy F55 5G मोबाइल में यूजर्स को 6.7-इंच का FHD+ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
- प्रोसेसर: फोन में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज: डाटा सेव करने के लिए फोन में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभवाना है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें फोन एंड्रॉइड 14 आधारित वन यूआई 6.0 रन कर सकता है।











