
Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। इसे Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल किया जाएगा। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
ब्रांड ने Samsung Galaxy M17e 5G फोन की शुरुआती कीमत लॉन्च ऑफर के तहत 11,749 रुपये तय की है। इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 से 2:00 बजे तक लाइव की जाएगी। यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो अमेजन प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं। वहीं, ऑफर्स से अलग Galaxy M17e 5G का 4GB + 128GB वैरियंट 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 20 मार्च से Samsung.com, Amazon और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हालांकि इसका रिजॉल्यूशन HD+ है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट इसे स्मूद बनाता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज़, सोशल मीडिया और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा परफॉरमेंस दे सकता है। फोन 4GB और 6GB RAM के साथ आता है, जबकि 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह फोन Android 16 पर रन करेगा। जिसके साथ One UI 8 मिलेगा। इसमें Gemini Live फीचर्स दिए जाएंगे। यही नहीं ब्रांड 6 OS अपडेट्स तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देगा।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M17e 5G में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप बेसिक यूज और सोशल मीडिया फोटो के लिए सही माना जा सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है, जो आसानी से एक से डेढ़ दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Samsung Galaxy M17e 5G डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8.0 के साथ आता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल जाएगा। डिजाइन के मामले में फोन 199 ग्राम वजन और 8.2mm मोटाई के साथ आता है और IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे हल्की धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। यह Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M17e 5G खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो बड़ी बैटरी के साथ बढ़िया परफॉरमेंस और सस्ते दाम में Samsung डिवाइस देख रहे हैं। यह स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए भी सही रह सकता है। इस फोन का मुकाबला Redmi 13 5G, Realme Narzo 80x 5G और iQOO Z10 Lite 5G जैसे स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है, लेकिन Samsung का यह फोन अपनी बड़ी बैटरी और ब्रांड वैल्यू के कारण आगे रह सकता है।
यदि आपकी पहली पसंद बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और Samsung ब्रांड है, तो Samsung Galaxy M17e 5G अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। जबकि अन्य ब्रांड चाहें तो विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।














