Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 17 मार्च को लेगा एंट्री

Join Us icon

Samsung भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसमें बड़ा डिस्प्ले, MediaTek का 5G चिपसेट, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AI आधारित फीचर्स मिलेंगे। वहीं, सामने आए नए लीक में इसकी संभावित कीमत बताई गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिप्स्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर फोन की जानकारी शेयर की है। दावा किया है कि Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत भारत में करीब 13,999 रुपये हो सकती है। हालांकि यह नहीं बताया गया ही कि यह प्राइस किस मेमोरी ऑप्शन के लिए होगा। वहीं, कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी सेल Amazon के जरिए की जाएगी। जिसके लिए प्लेटफार्म पर माइक्रोसाइट भी लाइव है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ ARM Mali-G57 GPU मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर रन कर सकता है। कंपनी के अनुसार इसे छह जेनरेशन तक Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। जो इस प्राइस सेगमेंट में बड़ा फायदा माना जा सकता है। इसके अलावा फोन में Now Bar, Live Notifications, Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कैमरा की बात करें तो अपकमिंग Samsung Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G की मोटाई करीब 8.2mm होगी और इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को IP54 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।

बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ Samsung Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन बजट 5G सेगमेंट में दमदार विकल्प बन सकता है। यदि आप सैमसंग लवर हैं और नया और सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको 17 मार्च के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here