
इस साल फरवरी में ही Samsung ने Gakaxy M सीरीज को भारत में पेश किया था। कंपनी ने Galaxy M10 और Galaxy M20 को उतारा था। बाद में Galaxy M30 को उतारा। वहीं जून में कंपनी ने Galaxy M40 मॉडल को पेश किया जो कि फिलहाल 20 हजार रुपये से कम के बजट इकलौता पंच होल डिसप्ले वाला फोन है। वहीं अब कंपनी गैलेक्सी एम सीरीज में नए फोन का प्लान कर रही है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि कंपनी Samsung Galaxy M30s को लॉन्च कर सकती है और आज 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें यह जानकारी ऐसे श्रोत से मिली है जिन्होंने सबसे पहले गैलेक्सी एम20 का पैनल हमें दिखाया था। इसलिए यह काफी भरोसेमंद है।
हमें खबर मिली है कि सैमसंग Galaxy M30s का निर्माण कंपनी के ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है। हालांकि अभी यह फोन अपने शुरुआती दौर में है और इसे मास प्रोडक्शन में जानें थोड़ा समय लगेगा और हो सकता है कि यह फोन जुलाई के अंत या फिर अगस्त तक तैयार हो। परंतु फोन के डिजाइन से सम्बंधित कई जानकारियां हमारे पास आ चुकी हैं। Samsung Galaxy M30s में आपको पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक की बॉडी देखने को मिलेगी जो कि ग्लाश फिनिश में होगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 7 Pro के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर हुआ लॉन्च
वहीं एम30 की तरह इसमें भी यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है जो कि नीचले पैनल में उपलब्ध है और इसी पैनल पर 3.5एमएम ऑडियो जैक व लाउडस्पीकर उपलब्ध है। जहां एम40 में हाईब्रीड स्लॉट था वहीं इस फोन में आपको तीन स्लॉट मिलेगा। दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट। रही बात डिसप्ले की तो हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन में आपको इनफिनिटी यू (Infinity U) डिसप्ले देखने को मिलेगी।
Samsung Galaxy M30s स्पेसिफिकेशन
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले ही इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया था जहां प्रोसेसर, रैम और ओएस की जानकारी दी गई है। इस फोन को SM-M307F मॉडल नाम से लिस्ट किया गया है जहां यह एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर रन कर रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A: लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन और किससे मिलेगी चुनौती
लिस्ट किया Samsung Galaxy M30s कंपनी के ही एक्सनोस 9610 चिपसेट पर रन कर रहा है और फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। हालांकि फिलहाल क्लाक स्पीड 1.74 गीगाहट्र्ज का अंकित है लेकिन लॉन्च के दौरान इसमें अंतर देखा जा सकता है। इन सबके अलावा रैम की भी जानकारी है। फिलहाल 4जीबी रैम मैमोरी की जानकारी है। इसके साथ ही 3,900 एमएएमच की बैटरी देखने को मिल सकती है। अब तक कैमरा और डिसप्ले साइज आदि की जानकारी उपलब्ध नहीं है। पंरतु आशा करते हैं कि कुछ हफ्तों में यह भारत में उपलब्ध होगा।



















