Samsung Galaxy M31 और Galaxy M31 Prime Edition में जाने कौन-सा फोन है फायदे का सौदा

Join Us icon

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना एक और नया 6,000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 Prime Edition लॉन्च किया है। इस नए फोन की एंट्री के साथ ही इंडिया में सैमसंग उन टॉप कंपनियों में शुमार हो गई है जिसके पास सबसे ज्यादा 6,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोंस है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम एडिशन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन का ही नया वर्ज़न है तथा लुक और स्पेसिफिकेशन्स में ये दोनों ही काफी हद तक एक जैसे हैं। आगे हमने इन दोनों फोंस का कंपेरिज़न कर के यही जानने की कोशिश की है कि Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M31 Prime Edition में कितना फर्क और कितनी समानता है।

डिजाईन

सबसे पहले लुक और डिजाईन की बात करें तो नया Samsung Galaxy M31 Prime बिल्कुल पहले वाले Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन जैसा ही है। दोनों स्मार्टफोन ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। गैलेक्सी एम31 और गैलेक्सी एम31 प्राइम दोनों फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में है। कैमरा सेंसर्स और फ्लैश की प्लेसमेंट दोनों में उल्टे ‘L’ जैसी है। वहीं रियर पैनल पर लगे फिंगरप्रिंट सेंसर की शेप और साईड बटन्स भी Galaxy M31 Prime और Galaxy M31 में एक जैसे नज़र आ रहे हैं। दोनों फोंस का डायमेंशन 159.2 x 75.1 x 8.9एमएम और वज़न 191 ग्राम है।

samsung-galaxy-m31-prime-edition-vs-m31-features-specs-price

डिसप्ले

Samsung Galaxy M31 इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई थी। Samsung Galaxy M31 Prime Edition स्मार्टफोन भी 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की एफएचडी+ सुपरएमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। दोनों स्मार्टफोंस की स्क्रीन 16M कलर डेफ्थ, 420nits मैक्सिमम ब्राइटनेस और 78960:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : जानें Apple iPhone 12 Pro Max की 10 बड़ी बातें, सभी फीचर्स एक से बढ़कर एक

प्रोसेसर

Samsung Galaxy M31 Prime Edition को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वनयूआई 2.0 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर (2.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर कोर्टेक्स-A73 + 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर कोर्टेक्स-A53) प्रोसेसर के साथ 10नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy M31 की प्रोसेसिंग पावर भी यही थी। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए ये दोनों फोन माली-जी72 जीपीयू सपोर्ट करते हैं।

samsung-galaxy-m31-prime-edition-vs-m31-features-specs-price

फोटोग्राफी

Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M31 Prime Edition दोनों फोन क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इन दोनों ही मोबाइल फोंस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसकी अर्पचर क्षमता एफ/1.8 है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाईड एंगल लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए दोनों ही फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : और भी सस्ता हुआ Samsung का दमदार स्मार्टफोन Galaxy A71, जानें क्या है नया प्राइस

पावर बैकअप

Samsung Galaxy M31 Prime Edition की प्रमुख यूएसपी में से एक है इस फोन में मौजूद बैटरी की ताकत। यह स्मार्टफोन 6,000 एमएएच की बड़ी और पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M31 में भी यही बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सैमसंग के अनुसार ये दोनों ही फोन एक बार के चार्ज में 48 घंटे का टॉक टाईम और 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 119 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम हैं।

samsung-galaxy-m31-prime-edition-vs-m31-features-specs-price

रैम व स्टोरेज

Samsung Galaxy M31 Prime Edition को फिलहाल इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 6 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 16,499 रुपये है। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy M31 तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के सबसे छोटे 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। इसी तरह 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये तथा सबसे बड़े 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है।

सैमसंग ने Galaxy M31 Prime Edition को Space Black, Ocean Blue और IceBerg Blue कलर में लॉन्च किया है तो वहीं Galaxy M31 स्मार्टफोन Blue और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी एम31 प्राइम एडिशन के साथ कंपनी अमेज़न प्राइम का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दे रही है। यदि आपको उपर बताई गई स्पेसिफिकेशन्स पसंद आई है और आप Samsung के फैन हैं तो Galaxy M31 Prime Edition को ही बेस्ट डील माना जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here