Samsung Galaxy M34 5G फोन की कीमत हुई लीक, जानें डिटेल

आने वाले 7 जुलाई को सैमसंग अपना बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि अभी लॉन्च होने में कुछ दिनों का समय बाकी है टिपस्टर योगेश बरार ने फोन की कीमत सहित फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। जिसकी जानकारी आप इस पोस्ट में देख सकते हैं।
Samsung Galaxy M34 5G कीमत (लीक)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर टिप्स्टर योगेश बरार ने सैमसंग के नए 5G डिवाइस की डिटेल शेयर की हैं। इसमें फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी बताई गई है। कीमत पर गौर करें तो यह स्मार्टफोन 8GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट के साथ एंट्री लेगा, जिसकी कीमत करीब 18,000 से 19,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। यानी कि इंडियन यूजर्स को मात्र 19 हजार की रेंज में एक बढ़िया 5G डिवाइस ऑप्शन मिल जाएगा।
Samsung Galaxy M34 5G स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंफर्म हो गया है कि डिवाइस 6.46 इंच के FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जाएगी।
- प्रोसेसर: टिपस्टर के अनुसार डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1280 प्रोसेसर मिल सकता है। यह प्रोसेसर मिड बजट रेंज में सही साबित हो सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा लॉन्च के वक्त अन्य वैरियंट में आ सकते हैं।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो टिप्स्टर के मुताबिक फोन 6000mAh लंबी चलने वाली बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। बता दें कि 6000एमएएच बैटरी मिलने के बात कंपनी ने भी कंफर्म कर दी है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। इस लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मौजूद हो सकता है। कैमरा में यूजर्स को 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 13 आधारित OneUI 5.1 पर रन कर सकता है।