5000 रुपये डिस्काउंट में बिक रहा Samsung Galaxy M35 5G फोन, जानें कहां से खरीदें

Join Us icon

सैमसंग का 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहा है और बजट थोड़ा कम है तो Samsung Galaxy M35 5G आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है। क्योंकि इस पर कंपनी द्वारा फिलहाल 5,000 रुपये का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे विकल्प भी मिल रहे हैं। आइए, आगे मोबाइल के तीन वैरियंट की नई कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशंस और सेलिंग प्लेटफार्म के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G ऑफर्स और कीमत

  • सैमसंग का Galaxy M35 5G स्मार्टफोन 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। इन तीनों मॉडल्स पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • फोन के बेस मॉडल 6GB रैम +128 जीबी स्टोरेज को ऑफर्स के साथ 14,999 रुपये, 8GB +128 जीबी को 16,499 और 8GB +256 जीबी मॉडल को 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह तीनों मॉडल्स लॉन्च के वक्त 19,999, 21,999 और 24,999 रुपये की कीमत में आए थे।
  • यदि आप स्मार्टफोन को नो कॉस्ट EMI के जरिए खरीदना चाहते हैं तो इसे 6 महीनों की आसान किस्तों पर खरीदा जा सकता है।
  • एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आपके पुराने मोबाइल पर 14,100 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है। हालांकि यह कंडीशन के हिसाब से दिया जाएगा।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो Samsung Galaxy M35 डे ब्रेक ब्लू, मून लाइट ब्लू और थंडर ग्रे जैसे तीन रंगों में आता है।

कहां से खरीदें Samsung Galaxy M35 5G

यदि आप ऊपर बताए गए ऑफर्स के साथ सैमसंग गैलेक्सी एम35 खरीदना चाहते हैं तो यह ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर उपलब्ध है। जिसकी लिंक हमने नीचे हाईलाइट की है। इस पर जाकर आप सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

अमेजन लिंक

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
  • चिपसेट: फोन को पावर देने के लिए Exynos 1380 चिपसेट है जिसे ग्राफिक्स के लिए माली-G68 MP5 GPU के साथ जोड़ा गया है।
  • स्टोरेज और रैम: ऊपर बताए गए चिपसेट को 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

  • कैमरा: कैमरों के मामले में सैमसंग गैलेक्सी एम35 में रियर पर OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP का लेंस है।
  • बैटरी और चार्जिंग: सैमसंग गैलेक्सी एम35 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • ओएस: यह मोबाइल फोन Android 14-आधारित One UI 6 कस्टम स्किन पर चलता है। फोन के साथ चार साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा पैच दिए जाते हैं।



Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
81%
Moto G85 Rs. 17,840
82%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here