
Samsung भारतीय बाजार में अपनी M-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इसकी मौजूदगी Amazon पर जारी आधिकारिक टीजर के जरिए सामने आ गई है। टीजर में कंपनी ने अपनी M-सीरीज की लोकप्रिय टैगलाइन “Next Level Monster” का उपयोग किया है। जिससे लगता है कि फोन में तगड़े स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G टीजर
Amazon पर जारी प्रमोशनल टीजर में Samsung Galaxy M47 5G की डिजाइन की पहली झलक भी देखने को मिली है। फोन Deep Crimson (Maroon) कलर ऑप्शन में नजर आया है, जिसमें डार्क मैट फिनिश बैक पैनल दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल और फ्रेम के किनारों पर मेटैलिक रेड एक्सेंट्स इसे प्रीमियम लुक दे रहा है।
फोन में बॉक्सी फ्रेम के साथ हल्के राउंडेड कॉर्नर्स देखने को मिलते हैं। वहीं, दाईं तरफ दिए गए पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड होने की उम्मीद है।
यह स्मार्टफोन Amazon India के साथ-साथ Samsung India की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M47 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy M47 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाने की सुविधा भी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन Geekbench पर भी स्पॉट हुआ था, जहां इसके प्रोसेसर और रैम की जानकारी सामने आई थी। लिस्टिंग के मुताबिक, यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8 पर रन कर सकता है। इसके साथ लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिल सकता है।
बता दें कि आगामी Galaxy M47 5G को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर SM-M476B/DS मॉडल नंबर के साथ भी देखा गया था। वहीं, अब Amazon टीजर के सामने आने के बाद इसकी भारत में लॉन्चिंग तय हो गई है।
अपकमिंग Samsung Galaxy M47 5G को 25,000 रुपये से कम कीमत वाले मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला OnePlus, iQOO, Redmi, realme और Motorola जैसे ब्रांड्स के कई फोंस से हो सकता है।
यदि आपका बजट 25,000 रुपये के करीब है और सैमसंग ब्रांड का डिवाइस लेने का मन है तो Samsung Galaxy M47 5G का वेट करना सही निर्णय हो सकता है। हालांकि फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह इस रेंज में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हम आगे भी अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










