
Samsung Galaxy Note 10 की चर्चा काफी दिनों से है और कंपनी हाल में ही इस डिवाइस के लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। 7 अगस्त को इसका ग्लोबल लॉन्च है और इसे इंडिया में भी आप देख सकते हैं। 8 अगस्त को रात 1 बजे से भारत में इसका लाइव प्रासारण होगा। हालांकि कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अब तक इसके कई लीक हा चुके हैं। वहीं हाल में ऑनलिक्स द्वारा फोन के लगभग पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी देे दी गई है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि Galaxy S10 सीरीज की तरह इस बार कंपनी नोट में भी दो मॉडल पेश करने वाली है। Samsung Galaxy Note 10 के साथ Note 10+ की भी तैयारी है और दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं।
Samsung Galaxy Note 10 के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Note 10 में आपको 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ इसे पेश कर सकती है और फोन में 1440×3040 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन हो सकती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसे गैलेक्सी एस10 की तरह इनफिनिटी हो डिसप्ले स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है जिसे पंच होल डिसप्ले भी कहा जाता है। स्क्रीन के बीच में इस बार पंच होले देखने को मिल सकता है जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: वॉटरफॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन ला रहा है Oppo, दमदार डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च
जैसा कि मालूम है सैमसंग का फ्लैगशिप फोन हमेशा ही दो प्रोसेसर पर लॉन्च होता है। एक क्वालकॉम और दूसरा एक्सनोस। इस बार भी Samsung Galaxy Note 10 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 और एक्सनोस 9825 पर आधारित हो सकता है। भारत में एक्नोस चिपसेट वाला फोन उपलब्ध होगा। रैम और रोम की ओर रुख करें तो कंपनी इसे 8जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। वहीं मैमोरी के लिए 256जीबी का ऑप्शन होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo Z1 Pro के लिए नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल में हुआ उपलब्ध
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के रियर पैनल में आपको ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी इसे 12एमपी मेन कैमरे केसाथ पेश कर सकती है जो वाइड एंगल सपोर्ट के साथ होगा। वहीं दूसरा सेंसर 16एमपी का होगा जिसमें अल्ट्रा वाइड सपोर्ट देखा जा सकता है। तीसरा सेंसर 12एमपी का है जो जूम सपोर्ट करेगा। हालांकि सेल्फी के बारे में कोई खास जानकारी फिलहाल नहीं आई है लेकिन अब तक जो खबर मिली है उसके अनुसार इस फोन में 10एमपी का फ्रंट कैमरा होगा।
पावर बैकअप की बात की जाए तो यह फोन 3,600 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। वहीं इसमें 45 वाट का चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 15 वाट का पावर शेयर सपोर्ट होगा। हालांकि जानकारी के अनुसार सेल्स पैक के साथ 25 वाट का चार्जर कंपनी देने वाली है। इसे भी पढ़ें: 3 साल से भी कम समय में Reliacne Jio बना नंबर 1, बनाया इतिहास
सैमसंग गैलेक्सी नोट10+ के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Note 10+ की भी जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार इस फोन में आपको 6.8—इंच की स्क्रीन देखने केा मिलेगी। यह फोन 19.5:9 आसपेेक्ट रेशियो वाले इनफिनिटी ओ डिसप्ले के साथ ही आएगा। गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस के स्पेसिफिकेशन में ज्यादा अंतर नहीं है। इस फोन को भी क्वालकॉम स्नैड्रैगन 855 और एक्सनोस 9825 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की मैमोरी मिलेगी।
हाल में आए लीक में इस बात का दावा किया गया है कि Note 10 और Note 10+ में कैमरा समान ही होगा। इसमें भी आपको 12एमपी + 16एमपी + 12एमपी का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि बैटरी पावर अलग है। कंपनी इसे 4,300 एमएएच की बैटरी के साथ पेश कर सकती है।




















